छत्तीसगढ़ में हीटवेव, मोर समेत कई जीवों की मौत:2 दिन बाद आंधी-बारिश की संभावना; रायपुर में आज 45°C पार जा सकता है तापमान

छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को खैरागढ़ जिले के दल्लीखोली-लछना जंगल में मोर और पाम सिवेट समेत कई वन्यजीव मृत मिले। DFO पंकज राजपूत ने आशंका जताई है कि भीषण गर्मी और हीट स्ट्रोक के चलते इनकी मौत हुई हो। मौसम विभाग ने 2 दिन बाद 29 मई से आंधी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। हालांकि इस दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं, रायपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये खबर पढ़ लीजिए… नौतपा में घर से निकलते हुए सावधान: ये 7 चीजें साथ रखें, 11 सावधानियां जरूर बरतें, इन 9 संकेतों को इग्नोर न करें नौतपा के 9 दिन साल के सबसे गर्म दिन माने जाते हैं। इस दौरान तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इस समय घर से बाहर निकलना रिस्की होता है। बहुत से लोगों को रोजमर्रा के काम, ऑफिस या जरूरी जिम्मेदारियों के कारण बाहर निकलना मजबूरी होती है। लेकिन इस दौरान जरा-सी लापरवाही से डीहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, थकान, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर… जंगल में मृत मिले जीवों की तस्वीरें देखिए पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा और कुछ जिलों में लू जैसे हालात भी बने थे। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ। अगले 3 दिन हीटवेव का असर मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव जारी रहने की संभावना है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लोगों को दोपहर के समय जरूरी होने पर ही बाहर निकलने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है। 29 मई से बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार, 29 मई से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। रायपुर में लू चलने की संभावना रायपुर शहर के लिए जारी स्थानीय पूर्वानुमान में 27 मई को लू चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से पार जा सकता है। न्यूनतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर तेज गर्मी बनी रहेगी। इन मौसमी सिस्टमों का दिख रहा असर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में कई सिस्टम सक्रिय हैं। दक्षिण बिहार और आसपास के क्षेत्र में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके साथ ही दक्षिण बिहार से उत्तर आंध्र प्रदेश तट तक ट्रफ लाइन सक्रिय है। पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर भी ऊपरी हवा का चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इन्हीं मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से आने वाले दिनों में प्रदेश में आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। किसानों के लिए सलाह जारी मौसम विभाग ने किसानों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है। कृषि वैज्ञानिकों ने कहा है कि रबी मक्का, केला और पपीता की फसलों में निराई-गुड़ाई के बाद हल्की सिंचाई करें ताकि तेज गर्मी से फसल को नुकसान न हो। इसके अलावा गेहूं और चना की कटाई जल्द पूरी करने और उपज को सुरक्षित जगह पर रखने की सलाह दी गई है। ………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… मोर-एशियन पाम सिवेट समेत 20 पशु-पक्षियों की मौत: खैरागढ़ के जंगल में एक जगह बिखरे मिले शव, DFO बोले-हीट स्ट्रोक या जहर देने की आशंका खैरागढ़ जिले के दल्लीखोली-लछना जंगल में वन्यजीवों की मौत हो गई है। जलस्रोत के पास1 मोर 2 मोरनी, 3 एशियन पाम सिवेट सहित टोटल 15 से 20 पशु पक्षियों की मौत हो गई है। बड़ी संख्या में वन्य जीवों के शव मिलने के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

रिपोर्ट- ईरान फिर जंग की तैयारी में जुटा:कहा- अमेरिका पर भरोसा नहीं; होर्मुज स्ट्रेट को सबसे बड़ा हथियार बताया

दावा- कर्नाटक CM सिद्धारमैया कल इस्तीफा दे सकते हैं:मंत्रियों को ब्रेकफास्ट पर बुलाया; कांग्रेस की डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *