छत्तीसगढ़- पेट्रोल पंपों में दूसरे दिन भी लंबी लाइन:रायपुर में 35, बिलासपुर में 13 पंप ड्राई, कोरबा में पर्याप्त मिल रहा फ्यूल

देशभर में पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 103.58 रुपए पर लीटर पेट्रोल मिल रहा। डीजल की कीमत 96.57 रुपए हैं। सुबह से ही कई फ्यूल स्टेशनों पर दूसरे दिन भी गाड़ियों की लंबी लाइन लगी है, कई पंप बंद भी है। छत्तीसगढ़ के अधिकांश शहरों में यही हालात हैं। प्रशासन का दावा है कि, अफवाहों के चलते लोग सामान्य से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं, जिससे शहर में अचानक भीड़ बढ़ गई है। खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी दी कि प्रदेश में टोटल 2516 पेट्रोल/डीजल पंप संचालित हैं। रायपुर शहर में 326 पंप हैं, जिनमें से 35 पंप ड्राई आउट हैं। बिलासपुर शहर में टोटल 156 पंप हैं, जिनमें से 13 पंप ड्राई आउट हैं। वहीं, कोरबा में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। अन्य चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं डीजल के दाम बढ़ने का सीधा असर आम आदमी की जेब और किचन पर पड़ता है। इसे ऐसे समझिए: ब्लैक मार्केटिंग हो तो इस नंबर पर कॉल करें रायपुर कलेक्टर ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। शहर में यदि पेट्रोल की ब्लैक मार्केटिंग हो रही हो तो कलेक्टर कॉल सेंटर के नंबर 9977222564, 9977222574, 9977222584 और 9977222594 पर जानकारी दे सकतें हैं। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल डीजल से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखें…

More From Author

‘रीएग्‍जाम पेपर के लिए टेलिग्राम पर ट्यून्‍ड रहें’:NEET पेपर लीक पर फनी सोशल मीडिया मीम्‍स की बाढ़

चांदी एक दिन में ₹19,693, सोना ₹3,000 सस्ता:1kg चांदी ₹2.68 लाख, 10g सोना ₹1.58 लाख का हुआ, PM ने खरीदारी न करने को कहा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *