चांदी ₹2.46 लाख के ऑल टाइम हाई पर:आज ₹2,894 महंगी हुई, सोना ₹45 कम होकर ₹1.37 लाख हुआ

चांदी के दाम आज यानी 7 जनवरी को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 2,894 रुपए बढ़कर 2,46,044 रुपए किलो पर पहुंच गया है। इससे पहले कल ये 2,43,150 रुपए पर थी। वहीं चांदी के दाम में आज गिरावट है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 45 रुपए गिरकर 1,36,615 रुपए पर आ गया है। इससे पहले ये 1,36,660 रुपए पर था। वहीं सोना 29 दिसंबर 2025 को 1,38,161 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। 2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई गोल्ड में तेजी के 3 प्रमुख कारण चांदी में तेजी के 3 प्रमुख कारण आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं दाम
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि चांदी की डिमांड में अभी तेजी है जिसके आगे भी बने रहने का अनुमान है। ऐसे में चांदी इस साल 2.75 लाख तक जा सकती है। वहीं अगर सोने के बात करें तो इसकी डिमांड में भी तेजी बनी हुई। ऐसे में इस साल आखिर तक ये 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है।

More From Author

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई:याचिकाओं की संख्या देखकर कहा था- इंसानों के मामलों में भी इतनी अर्जियां नहीं आतीं

वैभव सूर्यवंशी ने 63 बॉल पर सेंचुरी बनाई:आरोन के साथ 200+ रन की ओपनिंग पार्टनरशिप; साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरा वनडे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *