चांदी ₹15,748 गिरकर ₹2.41 लाख किलो पर आई:8 दिन में ₹22 हजार की गिरावट; सोना आज ₹3470 टूटा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.51 लाख

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से आज यानी 8 जून को सोने-चांदी के दाम में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज 3,470 रुपए गिरकर 1.51 लाख रुपए हो गया है। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 15,748 रुपए कम होकर 2.41 लाख रुपए पर आ गई है। 31 मई को चांदी की कीमत 2,63,350 रुपए थी। एक्सपर्ट्स के अनुसार जियो पॉलिटिकल टेंशन के चलते लोग मार्केट से पैसा निकालकर अपने पास कैश रख रहे हैं। ऑलटाइम हाई से 1.45 लाख रुपए गिरी चांदी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 25 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी के कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक 130 दिन में चांदी 1.45 लाख रुपए सस्ती हो गई है। वहीं चांदी इस महीने सिर्फ 8 दिनों में ही 22 हजार गिर चुकी है। गिरावट के मुख्य कारण: मेटल छोड़कर ‘कैश’ पर भरोसा आमतौर पर जंग के माहौल में सोने-चांदी के दाम बढ़ते हैं, लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी अलग है:

More From Author

जेल से छूटते ही बदमाशों का रोड शो, VIDEO:बलौदाबाजार में कार के विंडो से लटककर स्टंट किया, माला पहनाकर स्वागत; दोबारा जेल भेजे गए

मणिका दुबे बोलीं- कविता के लिए MBA-नौकरी छोड़ी:कहा- मैं वही लिखती हूं, जो मेरी पीढ़ी महसूस करती है, सोशल मीडिया ने दी पहचान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *