कोरबा की कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में आग लगी:तेज धमाके के बाद मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

कोरबा जिले के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में शनिवार को अचानक तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई है। घटना के समय फैक्ट्री के अंदर मजदूर काम कर रहे थे। विस्फोट के बाद आग ने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग फैक्ट्री परिसर में खड़ी एक ट्रक तक पहुंच गई, जिससे आग और तेजी से फैल गई। स्थिति को देखते हुए आसपास के इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, नगर निगम, सीएसईबी और अन्य संबंधित विभागों की दमकल टीमें मौके पर पहुंच गईं। कई दमकल वाहन लगातार आग बुझाने में जुटे हैं। आग की तीव्रता को देखते हुए राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। देखिए पहले ये तस्वीरें- सभी मजदूर सुरक्षित, कोई जनहानि नहीं SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि फैक्ट्री के सभी मजदूर सुरक्षित हैं। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन की पहली प्राथमिकता आग पर जल्द से जल्द काबू पाना है, ताकि बड़ा नुकसान होने से रोका जा सके। पहले भी हो चुका है बड़ा हादसा जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री के संचालक का नाम अंकुश अग्रवाल बताया जा रहा है। इससे पहले भी इसी फैक्ट्री में ब्लास्ट की घटना हो चुकी है। उस हादसे में फैक्ट्री को काफी नुकसान पहुंचा था, हालांकि कर्मचारी बाल-बाल बच गए थे। इलाके को किया गया सील सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने घटनास्थल को पूरी तरह सील कर दिया है। आम लोगों के प्रवेश और वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर लोगों को सुरक्षित दूरी पर रोक रखा है, ताकि दमकल और राहत दल बिना किसी बाधा के काम कर सकें। घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़ आग लगने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग फैक्ट्री के आसपास पहुंच गए। आसपास के क्षेत्रों से भी लोग धुएं का गुबार और आग देखने के लिए मौके पर जुटने लगे। पुलिस लगातार लोगों से सुरक्षा घेरे से दूर रहने की अपील कर रही है। आग लगने के कारणों की जांच जारी फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग पर काबू पाने के बाद प्रशासन घटना के कारणों की जांच करेगा। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। ………………… हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… बारदाना-फैक्ट्री में लगी भीषण आग से लाखों का नुकसान, VIDEO: बिलासपुर में देर से पहुंची पुलिस और फायर-ब्रिगेड की टीम, बुझाने में लगे 5 घंटे बिलासपुर के तोरवा स्थित बारदाना फैक्ट्री में रविवार की रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिसमें 11 ट्रिप पानी सप्लाई की गई। आग से लाखों नुकसान हुआ है। फिलहाल शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

बिहार में बंद के दौरान फायरिंग-पथराव, सीवान SP जख्मी:इंदौर में ड्रोन से निगरानी, प्रयागराज में बारिश के बीच 1000 छात्र सड़कों पर, देशभर में प्रदर्शन

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *