केन विलियमसन का इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास:न्यूजीलैंड को WTC खिताब जिताया, देश के लिए सबसे ज्यादा 48 शतक लगाए

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। विलियमसन दूसरे ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड को कोई ICC खिताब जिताया। विलियमसन 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) विजेता कप्तान बने थे। उनसे पहले स्टीफन फ्लेमिंग की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। विलियमसन ने इंग्लैंड से 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के बीच ही संन्यास का ऐलान किया। लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में उन्होंने 0 और 18 रन बनाए। यह टेस्ट हारने के बाद शुक्रवार को विलियमसन ने कहा- पिछले कुछ समय से मैं इस बारे में सोच रहा था और अब यह साफ हो गया है कि अब संन्यास लेने का सही वक्त आ गया है। यह वह टीम है, जिसे मैंने प्यार किया। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैं लंबे समय तक इस टीम का हिस्सा रहा। न्यूजीलैंड टीम ने कहा शुक्रिया न्यूजीलैंड टीम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ब्लैककैप्स पर पोस्ट की और लिखा कि हमारे महानतम खिलाड़ियों में से एक अब जा रहे हैं। केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। फोटो पर लिखा- शुक्रिया केन। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाया —————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… तेंदुलकर ने फ्लाइट में परिवार के साथ क्रिकेट खेला VIDEO:बेटी सारा ने कैच पकड़ा सचिन तेंदुलकर परिवार के साथ फ्लाइट में क्रिकेट खेलते नजर आए। 53 साल के पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने शुक्रवार को इसका 31 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘एटीट्यूड नहीं बदलना चाहिए, भले ऑल्टीट्यूड कुछ भी हो।’ पूरी खबर…

More From Author

छत्तीसगढ़ में मोहर्रम-उर्स में DJ, बैंड और आतिशबाजी पर रोक:50 हजार लगेगा जुर्माना, वक्फ बोर्ड बोला- शरीयत के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाए

5 महीने में पहली बार 4% के करीब पहुंची महंगाई:मई में बढ़कर 3.93% हुई, खाने-पीने की चीजें और ट्रांसपोर्टेशन महंगा होने से बढ़ा दबाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *