भारतीय शूटर जसपाल राणा का 49 की उम्र में निधन:एक जून को जर्मनी से लौटते वक्त तबीयत बिगड़ी थी; कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 गोल्ड जीते

भारत के दिग्गज शूटर जसपाल राणा का निधन हो गया है। वे 49 साल के थे। उन्हें दिल्ली के मैक्स साकेत हास्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां शुक्रवार सुबह जसपाल ने आखिरी सांस ली। एक जून की रात को म्युनिख से लौटते समय फ्लाइट में जसपाल की तबियत खराब हो गई थी। जहां उन्हें मेडिकल हेल्प दी गई थी। स्वदेश लौटने के बाद जसपाल को दिल्ली के मैक्स साकेत हास्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां टेस्ट के बाद उन्हें एक स्टेंट डाला गया था।’ मनु भाकर को पेरिस ओलिंपिक में डबल मेडल जिताए जसपाल राणा पेरिस ओलिंपिक में डबल ओलिंपिक मेडल जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर के कोच थे। एक खिलाड़ी के तौर पर शानदार कैरियर के बाद जूनियर टीम के कोच और हाई परफार्मेंस ट्रेनर के रूप में भी राणा का कैरियर उपलब्धियों से भरा रहा है। वे फरवरी 2025 से 25 मीटर पिस्टल में भारत के हाई परफार्मेंस कोच हैं। (हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।)

More From Author

RSS प्रमुख मोहन भागवत की ट्रेन पर पथराव:फिरोजाबाद में शताब्दी एक्सप्रेस का E-1 कोच बना निशाना, कानपुर से दिल्ली जा रहे थे

सेंसेक्स 1000 अंक चढ़कर 74,800 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 300 अंक ऊपर 23,450 पर आया; मेटल और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *