करेंट अफेयर्स 22 जनवरी:महाराष्ट्र सरकार ने 38,750 करोड़ के 3 MoU साइन किए; नेशनल हेल्थ मिशन अगले 5 साल जारी रहेगा

विश्व बैंक ने सिंधु जल संधि से संबंधित विवाद पर भारत का समर्थन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में नया धार्मिक सर्किट बनाने का ऐलान किया। ब्रांड वैल्यूएशन कंपनी ‘ब्रांड फाइनेंस’ ने टाटा समूह को भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड बताया। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं… इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. अमेरिका में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक: भारतीय विदेशमंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका में 21 जनवरी को क्वाड (QUAD) देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया। 2. विश्व बैंक ने सिंधु जल संधि से संबंधित विवाद पर भारत का समर्थन किया: विश्व बैंक द्वारा नियुक्त तटस्थ विशेषज्ञ ने 21 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के किशनगंगा और रातले जलविद्युत परियोजनाओं के संबंध में भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद पर भारत का समर्थन किया है। स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS) 3. उत्तर प्रदेश में नया धार्मिक सर्किट बनेगा: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज और वाराणसी सहित 7 जिलों को मिलाकर नया धार्मिक सर्किट बनेगा। नेशनल (NATIONAL) 4. नेशनल हेल्थ मिशन अगले 5 सालों के लिए जारी रहेगा: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 22 जनवरी को नेशनल हेल्थ मिशन को अगले 5 सालों के लिए जारी रखने को मंजूरी दी। 5. ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान की 10वीं वर्षगांठ आज: केंद्र सरकार ने आज राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान की 10वीं वर्षगांठ मनाई। समझौता (AGREEMENT) 6. महाराष्ट्र सरकार ने 38,750 करोड़ रुपए के 3 MoU साइन किए: महाराष्ट्र सरकार ने दावोस में चल रहे विश्व आर्थिक मंच में 38,750 करोड़ रुपए के 3 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। रैंक एंड रिपोर्ट (RANK REPORT) 7. टाटा समूह भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड: दुनिया की सबसे बड़ी ब्रांड वैल्यूएशन कंसल्टेंसी में से एक ब्रांड फाइनेंस की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, टाटा ग्रुप ने नंबर 1 भारतीय ब्रांड के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखी है। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 22 जनवरी का इतिहास: पिछले दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें… करेंट अफेयर्स 21 जनवरी: धनंजय शुक्ला ICSI के अध्यक्ष बने; एंटिटी लॉकर पोर्टल लॉन्च हुआ ट्रम्‍प एडमिनिस्‍ट्रेशन में 6 भारतीय शामिल हुए। एंजेल वन फिनटेक कंपनी ने अम्बरीश केंघे को अपना नया CEO नियुक्त किया। वहीं, केंद्र सरकार ने पीएम-जनमन पर जिलाधिकारियों का एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

प्राइवेट नौकरी:IndiGo ने निकाली ऑफिसर की पोस्ट पर वैकेंसी; ग्रेजुएट्स को मौका, जॉब लोकेशन एमपी

रूपर्ट मर्डोक के अखबार ने प्रिंस हैरी से माफी मांगी:कोर्ट के बाहर समझौता, 100 करोड़ मिल सकते हैं; द सन पर जासूसी करने के आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *