आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई:याचिकाओं की संख्या देखकर कहा था- इंसानों के मामलों में भी इतनी अर्जियां नहीं आतीं

सुप्रीम कोर्ट बुधवार को आवारा कुत्तों से जुड़े मामले पर सुनवाई करेगा। मामला जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की स्पेशल बेंच में लिस्टेड है। यह मामला 28 जुलाई 2025 को सुप्रीम कोर्ट के एक्शन से शुरू हुआ था, जब दिल्ली में आवारा कुत्तों के काटने से होने वाली रैबीज बीमारी पर एक मीडिया रिपोर्ट पब्लिश की गई थी। इस मामले में अब तक 5 बार सुनवाई हो चुकी है। 6 जनवरी को आवारा कुत्तों के मामले में दो वकीलों ने एक और याचिका लगाई। इस पर जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने कहा कि इंसानों के मामलों में भी इतने आवेदन नहीं आते। बुधवार को कई याचिकाओं पर सुनवाई होनी है। तब सभी की बात सुनी जाएगी।

More From Author

कोलंबिया के राष्ट्रपति की ट्रम्प को धमकी:कहा- हिम्मत है तो मुझे पकड़कर दिखाओ; कभी वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने भी ऐसी धमकी दी थी

चांदी ₹2.46 लाख के ऑल टाइम हाई पर:आज ₹2,894 महंगी हुई, सोना ₹45 कम होकर ₹1.37 लाख हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *