TMC के 3 पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल:सुष्मिता, सुखेंदु और प्रकाश चिक ने विधानसभा चुनाव में हार के बाद इस्तीफा दिया था

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के तीन पूर्व राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने तीनों को कोलकाता में सदस्यता दिलाई। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में TMC की हार के बाद तीनों नेताओं ने राज्यसभा की सदस्यता और TMC से इस्तीफा दे दिया था। सुखेंदु शेखर ने 8 जून, सुष्मिता देव ने 10 जून और प्रकाश चिक ने 11 जून को रिजाइन दिया था। पश्चिम बंगाल की इन तीन राज्यसभा सीटों पर होने वाला उपचुनाव के लिए 24 जुलाई को वोटिंग और काउंटिंग होगी। उपचुनाव की अधिसूचना 7 जुलाई को जारी होगी। 14 जुलाई तक नामांकन और नामांकन पत्रों की जांच 15 जुलाई को होगी। ममता के पास अब 22 विधायक और 17 सांसद बचे टीएमसी के पास कुल 28 लोकसभा सांसद थे, जिसमें से 20 अलग हो गए हैं। अब लोकसभा में ममता के पास सिर्फ 8 सांसद बचे हैं। राज्यसभा की बात करें तो 13 में से 4 सांसद इस्तीफा दे चुके हैं यानी सिर्फ 9 राज्यसभा सांसद बचे हैं। विधानसभा की बात करें तो टीएमसी ने इस बार के चुनाव में 80 सीटें जीती थीं। इसमें से 58 विधायक अलग गुट बना चुके हैं। ममता के पास सिर्फ 22 विधायक बचे हैं। दो तिहाई सदस्य होने पर मिलती है अलग दल की मान्यता बागी गुट के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने 2 जुलाई को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलकर खुद को असली TMC के रूप में मान्यता देने की मांग की थी। उन्होंने चुनाव आयोग को पार्टी में हुए संगठनात्मक बदलावों और नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी (NWC) की जानकारी दी थी।

More From Author

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:लिव-इन पार्टनर को पीटा, छात्रा का सुसाइड, रेल मंत्री को डॉ. रमन का पत्र, कोबरा-करैत ने 5 बच्चों को डसा

शरद पवार के NDA में जाने की अटकलें:पार्टी ने कहा- विपक्ष को कमजोर करने की साजिश; एक दिन पहले पवार-शिंदे की मुलाकात हुई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *