RBI ने यूरोपीय सेंट्रल बैंक साथ MoU किया:भारत ने त्रिनिदाद के स्कूली बच्चों को लैपटॉप की पहली खेप सौंपी, 12 मई के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर में अनुष्ठान में शामिल हुए 11 मई को पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के सोमनाथ मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के 75 साल पूरे होने के मौके पर कार्यक्रम में शामिल हुए।
2. जस्टिस सूर्य कांत ने AI चैटबॉट ‘सु सहाय’ लॉन्च किया 11 मई को चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने ज्युडिशियल डिजिटाइजेशन के तहत ‘वन केस वन डेटा’ सिस्टम और AI चैटबॉट ‘सु सहाय’ लॉन्च किया। ‘सु सहाय’ चैटबॉट इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. RBI और ECB के बीच MoU साइन हुआ 10 मई को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ECB) ने एक समझौता (MoU) साइन किया। इसका मकसद दोनों केंद्रीय बैंकों के बीच सहयोग बढ़ाना है। 4. भारत और त्रिनिदाद टोबैगो ने MoU साइन किए 10 मई को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कैरेबियाई देश की दो दिनों की यात्रा के दौरान भारत और त्रिनिदाद और टोबैगो के साथ पर्यटन, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचे और आयुर्वेद समेत आठ समझौतों पर साइन किए। निधन (DEATH) 5. तेलुगु एक्टर भरत कांत का निधन 10 मई को तेलुगु एक्टर भरत कांत की हैदराबाद में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वे 31 साल के थे। इस हादसे में सिनेमैटोग्राफर जी.साई त्रिलोक की भी जान चली गई। मिसलीनियस (Miscellaneous) 6. नई दिल्ली में भारत- अफ्रीका फोरम समिट होगी 11 मई को भारत- अफ्रीका फोरम समिट (IAFS-IV) का ऐलान हुआ। ये समिट 31 मई को नई दिल्ली में होगी इसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। आज का इतिहास —————- ये खबर भी पढ़ें… थलापति विजय तमिलनाडु के 9वें सीएम बने:DRDO ने अग्नि MIRV की सफल टेस्टिंग की, 11 मई के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…ये खबर भी पढ़ें..

More From Author

कल से बदलेगा मौसम, अंधड़-बारिश का अलर्ट:50KM रफ्तार से हवाएं चलेंगी; गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, 5 दिन 4° तक बढ़ेगा तापमान

मानसून 4 दिन पहले आने का अनुमान:यूपी-बिहार समेत 5 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; राजस्थान का बाड़मेर दूसरे दिन सबसे गर्म, पारा 47.3°C

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *