MP के पीथमपुर में केमिकल वेस्ट कंपनी में भीषण आग:रेलवे-डिफेंस सप्लायर कंपनियां भी जलीं; धमाकों से दहशत, देर रात तक आग बेकाबू

मध्यप्रदेश के धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-3 स्थित हजारगो इंडस्ट्रीज में मंगलवार रात करीब 9:45 बजे लगी भीषण आग 5 घंटे बाद भी काबू में नहीं आ सकी है। आग इतनी तेजी से फैली कि पास की रेलवे और डिफेंस सेक्टर को सप्लाई करने वाली कंपनियां भी इसकी चपेट में आ गईं और भारी नुकसान हुआ है। आग लगते ही कुछ ही मिनटों में हालात बेकाबू हो गए। केमिकल ड्रमों में लगातार धमाके होने लगे, जिससे पूरा औद्योगिक क्षेत्र दहशत में आ गया। जिस समय आग लगी, उस वक्त करीब 10 मजदूर काम कर रहे थे, जिन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया गया। वेस्ट मैनेजमेंट और केमिकल कचरे के निस्तारण का काम करने वाली इस यूनिट में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और लपटें आसपास की अन्य फैक्ट्रियों तक पहुंच गईं, जिसके बाद कई यूनिटों को खाली कराना पड़ा। इंदौर समेत आसपास के शहरों से दमकल की गाड़ियां लगातार मौके पर पहुंच रही हैं। अब तक 14 फायर फाइटर आग बुझाने में जुटे हैं, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है।
तस्वीरें देखिए रेलवे-डिफेंस सप्लायर कंपनियों को भारी नुकसान स्लीपलूप इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और गलार्ड स्टील लिमिटेड के मालिक जौहर काला ने बताया कि पास की यूनिट में लगी आग से उनकी पूरी प्लांट और मशीनरी जलकर खाक हो गई है। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनियां रेलवे और डिफेंस सेक्टर की सप्लायर हैं। इस घटना के बाद उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे करोड़ों का नुकसान हुआ है। काला ने आरोप लगाया कि पिछले 4 साल में यह चौथी बार आग लगी है और कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। आग बुझाने इंदौर से SDRF की टीम पहुंची आग बुझाने के लिए लगातार पानी और टैंकरों से सप्लाई की जा रही है। कई जगह रेत भी डाली जा रही है ताकि आग फैल न सके। दमकल कर्मी लगातार लपटों को काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं। इंदौर से एसडीईआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पास रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान भेजा
एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि हजारगो इंडस्ट्रीज में ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग लगी, जो फैलकर दो अन्य कंपनियों तक पहुंची थी। फिलहाल दोनों प्रभावित यूनिटों में आग को नियंत्रित कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आसपास कोई रिहायशी क्षेत्र नहीं है, लेकिन ढाबों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए।

More From Author

CDS जनरल अनिल चौहान UK के दौरे पर पहुंचे:जॉन टर्नस एपल के नए CEO होंगे, 22 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

अमेरिका ने पाकिस्तान की अपील पर सीजफायर बढ़ाया:ट्रम्प बोले- ईरान में एकजुटता नहीं इसलिए वक्त लग रहा, अभी वहां हमले नहीं करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *