IPL- राजस्थान का पहला विकेट गिरा:जैक्स ने यशस्वी को आउट किया, मुंबई के खिलाफ स्कोर 33/1

IPL में रविवार को सीजन का आखिरी डबल हेडर हो रहा है। दिन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। राजस्थान ने 4 ओवर के बाद एक विकेट पर 33 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं। यशस्वी जायसवाल 27 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विल जैक्स ने पवेलियन भेजा मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने बताया कि जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। उनकी जगह दीपक चाहर को प्लेइंग-11 में मौका दिया गया है। दूसरी ओर राजस्थान में कप्तान रियान पराग चोट से वापसी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रवींद्र जडेजा और नांद्रे बर्गर भी खेल रहे हैं। राजस्थान 14 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। उसके पास प्लेऑफ में पहुंचने का आखिरी मौका है। वहीं, मुंबई 13 मैच में 4 जीत से 8 अंक ही हासिल कर सकी है। टीम 9वें स्थान पर है और पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। मैच का स्कोरबोर्ड प्लेइंग-11 मुंबई इंडियंस : रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दूल ठाकुर, अल्लाह गजनफर और रघु शर्मा। इम्पैक्ट ऑप्शंस: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत और ट्रेंट बोल्ट। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवान फरेरा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा और बृजेश शर्मा। इम्पैक्ट ऑप्शंस: रवींद्र जडेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे।

More From Author

रिपोर्ट- ईरान का अमेरिका को यूरेनियम सौंपने से इनकार:कहा- ये मौजूदा डील का हिस्सा नहीं, ट्रम्प ने कल कहा था- इसे लेकर रहेंगे

भारतीयों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी पर अमेरिकी विदेश मंत्री निराश:कहा- हर देश में कुछ बेवकूफ लोग होते हैं, वे अमेरिका नुमाइंदे नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *