IPL में आज पंजाब Vs हैदराबाद:हिसाब बराबर करने उतरेंगे सनराइजर्स, अभिषेक टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर बन सकते हैं

IPL 2026 के 49वें मुकाबले में 6 मई को पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। लगातार 6 मैच जीतकर अजेय नजर आ रही पंजाब टीम पिछले दो मुकाबलों में हारकर दबाव में है। वहीं, पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद टीम अपने घर में पंजाब की कमजोरियों का फायदा उठाकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचना चाहेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, ईशन मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल। पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, मुशीर खान, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, कूपर कोनोली, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बरार।

More From Author

छत्तीसगढ़ में 43 IAS अफसरों का ट्रांसफर:कई जिलों के कलेक्टर बदले, निहारिका बारिक को गृह-जेल विभाग की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का ट्रेन से कटकर सुसाइड, सालियों की गोली मारकर हत्या; मधुमक्खियों का हमला, आंधी-बारिश का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *