IPL- बेंगलुरु ने पावरप्ले के अंदर 3 विकेट गंवाए:कोहली 0, पडिक्कल 12 और पाटीदार 8 रन पर आउट; मुंबई ने 167 का टारगेट दिया

IPL में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 167 रन का टारगेट दिया है। बेंगलुरु ने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरु ने 6 ओवर में 3 विकेट पर 47 रन बना लिए हैं। जैकब बेथेल और क्रुणाल पंड्या क्रीज पर हैं। पावरप्ले के आखिरी ओवर में कप्तान रजत पाटीदार 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कार्बिन बॉश ने रायन रिकेल्टन के हाथों कैच कराया। जबकि, दीपक चाहर ने देवदत्त पडिक्कल (12 रन) और विराट कोहली (जीरो) के विकेट लिए। मैच का स्कोरकार्ड… तिलक की फिफ्टी, भुवनेश्वर को 4 विकेट मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 42 बॉल पर 57 रन की पारी खेली। उनके अलावा नमन धीर ने 47 रन बनाए। बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट लिए। दोनों टीमों की प्लेइंग-11
बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम। मुंबई: रोहित शर्मा, रयान रिकलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉबिन बॉश, दीपक चाहर, एएम गजनफर, जसप्रीत बुमराह।

More From Author

IPL- लखनऊ प्लेऑफ की रेस से बाहर:चेन्नई ने 5 विकेट से हराया; उर्विल पटेल ने 13 बॉल पर फिफ्टी लगाई; ओवर्टन को 3 विकेट

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें:भारत में तेल के कुएं नहीं; आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *