IPL 2026 के क्वालिफायर-1 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने हैं। गुजरात ने धर्मशाला में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। इस मैच को जीतने वाली टीम के चैंपियन बनने की संभावना ज्यादा होगी क्योंकि 2011 से प्लेऑफ सिस्टम आने के बाद 15 में से 12 फाइनल क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीमों ने जीते हैं। पॉसिबल प्लेइंग-12 बेंगलुरु : विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड, फिल सॉल्ट। गुजरात : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
