IPL 2026 में प्लेऑफ की रेस दिलचस्प हो गई है। सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं। टीम 10 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर पंजाब चौथे स्थान पर बरकरार है, लेकिन उसे टॉप-4 में जगह पक्की करने के लिए बचे 3 में से कम से कम 2 मैच जीतने होंगे। आज गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी। फिलहाल, बेंगलुरु, हैदराबाद, गुजरात और पंजाब टॉप-4 में हैं, जबकि मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन पंजाब लगातार चौथा मैच हारी, दिल्ली को एक स्थान का फायदा आज के मैच का असर हैदराबाद के पास टेबल टॉपर बनने का मौका सनराइजर्स हैदराबाद के 11 मैचों में 14 पॉइंट्स हैं। टीम आज गुजरात टाइटंस को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है। हैदराबाद के बचे मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी मजबूत टीमों से हैं। ऐसे में टीम अहमदाबाद में जीत दर्ज कर प्लेऑफ की स्थिति मजबूत करना चाहेगी। गुजरात जीता तो प्लेऑफ खेलना लगभग तय गुजरात टाइटंस के भी 11 मैचों में 14 पॉइंट्स हैं। टीम अगर आज हैदराबाद को हरा देती है तो प्लेऑफ में उसकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी। इसके बाद गुजरात को कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स से मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में टीम घरेलू मैदान पर जीत हासिल कर टॉप-2 की रेस में बढ़त लेना चाहेगी। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स राहुल ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर पहुंचे दिल्ली के केएल राहुल पंजाब के खिलाफ 9 रन बनाकर ऑरेंज कैप रेस में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। राहुल के 12 मैचों में 477 रन हो गए हैं। वे टॉप पर चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन से 17 रन पीछे हैं। क्लासन ने 11 मैचों में 494 रन बनाए हैं। सनराइजर्स के अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। गुजरात के शुभमन गिल 462 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं। राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी 440 रन बनाकर टॉप-5 में शामिल हैं। भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार 21 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर बने हुए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कम्बोज 19 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा 18 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। लखनऊ के प्रिंस यादव और हैदराबाद के एहसान मलिंगा ने 16-16 विकेट लिए हैं। ——————————————————— IPL-पंजाब की लगातार चौथी हार; दिल्ली 3 विकेट से जीती IPL में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया। पंजाब की यह लगातार चौथी हार रही। पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। इस जीत के साथ दिल्ली के 12 मैचों में 10 पॉइंट्स हो गए हैं। वहीं, पंजाब के 11 मुकाबलों में 6 जीत के साथ 13 अंक हैं। पढ़ें पूरी खबर
