FIFA वर्ल्ड कप में नॉकआउट की शुरुआत:पहले मैच में साउथ अफ्रीका और कनाडा की भिड़ंत;  3 गोल कर चुके जोनाथन डेविड पर नजरें

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात से नॉकआउट मुकाबले शुरु होंगे। राउंड ऑफ 32 में 16 मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच होगा। यह मुकाबला रात 12:30 बजे से लॉस एंजिल्स स्टेडियम में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ग्रुप-A में 3 मैचों में 4 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रही थी। कनाडा के भी ग्रुप-B में 3 मैचों में 4 अंक थे। वह भी दूसरे स्थान के साथ नॉकआउट में पहुंची है। अब एक भी हार किसी भी टीम के लिए टूर्नामेंट का आखिरी मैच बन जाएगा। पहली बार वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका Vs कनाडा FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला होगा। इससे पहले 2007 में इनके बीच एकमात्र इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच खेला गया था। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 2-0 से जीत दर्ज की थी। साउथ अफ्रीका मुश्किल से नॉकआउट में पहुंची साउथ अफ्रीका का ग्रुप स्टेज में प्रदर्शन मिला-जुला रहा। टीम को अपने पहले मैच में मैक्सिको से 2-0 से हार झेलनी पड़ी। दूसरे मुकाबले में टीम ने चेकिया के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। साउथ अफ्रीका को नॉकआउट में पहुंचने के लिए आखिरी मुकाबला जीतना जरुरी थी। इस मैच में साउथ कोरिया को 1-0 से हराकर टीम राउंड ऑफ 32 में पहुंची। कनाडा ने पिछले मैच में बड़ी जीत दर्ज की थी कनाडा ने ग्रुप स्टेज में अपने अभियान की शुरुआत बोस्निया के खिलाफ 1-1 के ड्रॉ से की। दूसरे मैच में स्विट्जरलैंड ने कनाडा को 2-1 से हरा दिया। हालांकि आखिरी मुकाबले में टीम ने कतर को 6-0 के बड़े अंतर से हराकर नॉकआउट में इंट्री पाई। साउथ अफ्रीका को कप्तान और गोलकीपर रॉनवेन विलियम्स से सॉलिड डिफेंस की उम्मीद होगी। वहीं कनाडा के लिए फॉरवर्ड जोनाथन डेविड सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी होंगे। डेविड टूर्नामेंट में अब तक 3 गोल कर चुके हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: साउथ अफ्रीका: विलियम्स, मुदाउ, ककुआना, म्वला, मोदिएबा, मोकोएना, सितोले, मोरेना, जवाने, मासेको, लेपासा। कनाडा: क्रेपेउ, जॉनस्टन, बॉम्बिटो, मिलर, डेविस, कोने, युस्टाक्वियो, बकैनन, डेविड, मिलर, लारिन।

More From Author

क्या वैभव सूर्यवंशी करेंगे डेब्यू, सीरीज बचाने उतरेगा भारत:आयरलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 आज; बेलफास्ट में बॉलर्स को मदद मिलेगी

चांदी बीते हफ्ते ₹15432 और सोना ₹5097 सस्ता हुआ:अडाणी केस तुरंत खारिज करने से अमेरिकी जज का इनकार, उबर इंडिया के CEO का इस्तीफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *