CBSE चेयरमैन और सचिव का तबादला:केंद्र सरकार का ऑन-स्‍क्रीन मार्किंग विवाद के चलते फैसला, जांच के लिए कमेटी भी बनाई

CBSE के नए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर उठे विवाद के चलते बोर्ड अध्‍यक्ष राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्‍ता का तबादला कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने नए मार्किंग सिस्‍टम में आई गड़बड़‍ियों की शिकायतों के चलते ये कदम उठाया है। इसके साथ ही सरकार ने OSM सर्विस की खरीद प्रक्रिया की जांच के लिए एक समिति भी गठित की है। कैपेसिटी बिल्डिंग कमिशन की चेयरमैन एस राधा चौहान इस एक सदस्यीय कमेटी की अध्यक्ष होंगी। जांच समिति यह पता लगाएगी कि इस सिस्‍टम की खरीद और लागू करने की प्रक्रिया में कहीं कोई अनियमितता या गड़बड़ी तो नहीं हुई। दरअसल, 13 मई को CBSE ने 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। इस बार पहली बार कॉपियां कंप्यूटर स्क्रीन (OSM सर्विस) पर चेक की गई थीं। रिजल्ट आने के बाद कई छात्रों ने नंबरों को लेकर शिकायत की, जिसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू की गई। ————

More From Author

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा को लेकर ममता का धरना:पुलिस से परमिशन नहीं मिली; आखिरी वक्त पर वेन्यू बदला, बस स्टॉप पर बैठे TMC नेता

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:मोबाइल की बैटरी ब्लास्ट, बेटी को बचाने गिड़गिड़ाती रही मां, स्टील प्लांट में आग, सड़क पर हाथियों का झुंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *