महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के 10 श्रद्धालुओं की मौत:19 घायल, प्रयागराज में बस से टकराई बोलेरो; सभी कोरबा के रहने वाले

यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की बोलेरो हादसे का शिकार हो गई। बोलेरो और बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 19 श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी कोरबा जिले से श्रद्धालु संगम स्नान करने के लिए जा रहे थे। हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में रात ढाई बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा टूट गया। पूरी बोलेरो पिचक गई। सभी मृतक बोलेरो में सवार थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। खबर अपडेट की जा रही है…

More From Author

हमास आज 3 इजराइली बंधकों को रिहा करेगा:बदले में इजराइल 369 फिलिस्तीनी कैदी छोड़ेगा; सीजफायर के बाद रिहाई का 6वां फेज

सरकारी नौकरी:रेलवे में 1036 पदों पर भर्ती; आवेदन की आखिरी तारीख 16 फरवरी, ग्रेजुएट्स तुरंत करें अप्लाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *