रायपुर में 65 लाख की डकैती का मास्टरमाइंड निकला रिश्तेदार:दोस्त और उसकी पत्नी संग मिलकर की वारदात; पुलिस आज करेगी खुलासा

रायपुर डकैती कांड में एक बड़ा इनपुट मिला है। बताया जा रहा है कि पीड़ित का रिश्तेदार है डकैती का मास्टरमाइंड है। उसने अपने दोस्त और उसकी पत्नी के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में करीब आधे दर्जन आरोपियों को पकड़ा है। जिन्होंने इस डकैती को शातिर तरीके से प्लानिंग करके अंजाम दिया है। सूत्रों के मुताबिक, डकैती का एक आरोपी नागपुर का निवासी साजिद है। वो पीड़ित का रिश्तेदार है। उसने अपने दोस्त भिलाई निवासी राहुल और उसकी पत्नी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। डकैती के बाद आरोपी अमलेश्वर दुर्ग की ओर भागे। बीच रास्ते में उन्होंने गाड़ी बदली है। इसके बाद में अलग-अलग शहरों में भागे हैं। पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा करेगी। प्रॉपर्टी विवाद के बाद रिश्तेदारों पर था शक पीड़ित वेलु परिवार काफी बड़ा है। यह आठ भाई-बहन है। जिस जमीन को परिवार ने बेची थी। उसे लेकर परिवार के लोगों के बीच विवाद था। इनमें से कुछ लोगों में नाराजगी भी थी। इसकी भनक लगते ही पुलिस का शक रिश्तेदारों पर गहरा गया था। पुलिस लगातार परिवार के सभी सदस्यों से पूछताछ कर रही थी। वारदात के दौरान वे कहां पर थे? वारदात के पहले और बाद के एक्टिविटी पर लगातार पुलिस नजर बनाए रखी थी। कॉल डिटेल और लोकेशन पर फोकस पुलिस की दो अलग-अलग टीम कुछ संदिग्ध लोगों की कॉल डिटेल की भी जांच कर रही है। जिससे पता चल सके कि घटना के दौरान या पहले किसी ने अपने नंबर से कोई बातचीत की हो। इसके अलावा जिन नंबरों में संपर्क किया गया है, पुलिस उन्हें भी खंगाल रही है। साथ ही आरोपी पीड़ितों का मोबाइल लेकर भागे हैं। जो अब तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मोबाइल की अंतिम लोकेशन के आधार पर भी रुट फॉलो कर रही है। अब जानिए…20 मिनट में कैसे हुईं 65 लाख की डकैती… रायपुर में नगरीय निकाय चुनाव के दिन दिनदहाड़े करीब 20 मिनट के अंदर 65 लाख की डकैती की वारदात हुई है। यह डकैती खम्हारडीह थाना इलाके के अनुपम नगर में हुई। डकैत कमांडो ड्रेस पहनकर घर के भीतर घुसे। बुजुर्गों को पिस्टल अड़ाकर बंधक बना लिया। फिर डराने के लिए नकली इंजेक्शन लगाया। इस दौरान उन्होंने लाल सलाम कहते हुए कहा कि हल्ला किया तो घर को बम से उड़ा देंगे। कार से उतरते हुए 5 डकैत CCTV कैमरे में कैद हुए हैं। जिसमें एक महिला भी थी। पांचों डकैतों ने प्रेमा वेल्लू (71), रजनी वेल्लू (67) और मनोहर वेल्लू (70) को बंधक बनाकर डकैती की। यह तीनों आपस में भाई-बहन है साथ रहते हैं और किसी ने शादी नहीं की है। जमीन बेचने से मिले रुपए लेकर भागे वेल्लू परिवार ने कुछ दिन पहले ही अपनी एक पुश्तैनी जमीन बेची थी। जिसके बाद 65 लाख रुपयों को उन्होंने घर के भीतर ही पलंग के नीचे रखा था। जिन्हें डकैत लूट कर ले गए। इसके अलावा वे आलमारी से गहने भी साथ लेकर चले गए। भागने के दौरान उन्होंने तीनों बुजुर्गों को कमरे के भीतर बंद कर दिया। जैसे-जैसे बुजुर्गों ने घर के पीछे के रास्ते से निकलकर पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी। …………………………….. रायपुर में डकैती से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रायपुर में जर्जर मकान से 60 लाख की डकैती…VIDEO:पिस्टल लेकर कमांडो ड्रेस में घुसे, नकली इंजेक्शन लगाया; 3 थ्योरी पर पुलिस कर रही फोकस रायपुर में नगरीय निकाय चुनाव के दिन दिनदहाड़े करीब 20 मिनट के अंदर 60 लाख की डकैती हुई। डकैत कमांडो ड्रेस पहनकर घर के भीतर घुसे। बुजुर्गों को पिस्टल अड़ाकर बंधक बना लिया। फिर डराने के लिए नकली इंजेक्शन लगाया। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

सोना ₹899 बढ़कर ₹85,744 पर पहुंचा:एक किलो चांदी ₹1,437 महंगी होकर ₹95,626 किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

जुकरबर्ग बोले-पाकिस्तान में मुझे मौत की सजा होने वाली थी:ईशनिंदा का आरोप था, फेसबुक यूजर की पोस्ट से छिड़ा था विवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *