दो दिन की प्लानिंग, 8 घंटे चली मुठभेड़…31 नक्सली ढेर:इनमें 11 महिलाएं भी, 2 जवान शहीद, 2 घायल, AK-47; इंसास जैसे ऑटोमैटिक वेपंस बरामद

तारीख- 9 फरवरी
दिन- रविवार इस दिन बीजापुर जिले में मद्देड़-फरसेगढ़ बॉर्डर पर नेशनल पार्क एरिया में पुलिस और नक्सलियों के बीच करीब 8 घंटे तक मुठभेड़ चली। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने 11 महिला समेत कुल 31 माओवादियों को एनकाउंटर में मार गिराया। मौके से AK-47, इंसास, SLR जैसे ऑटोमैटिक वेपंस भी बरामद किए गए। मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए जबकि 2 घायल हैं। दोनों घायल जवानों का रायपुर में इलाज चल रहा है, जिनकी स्थिति खतरे से बाहर है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि कई बड़े कैडर्स के नक्सली एनकाउंटर में ढेर हुए हैं। अब जानिए कैसे हुआ एनकाउंटर नक्सलियों का है कोर इलाका
दरअसल, मद्देड़ और फरसेगढ़ के बॉर्डर इलाके में जिस जगह पर मुठभेड़ हुई है वो इलाका नक्सलियों का कोर जोन है। ऐसे में जब पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां बड़े लीडर्स का जमावड़ा है तो यहां पहुंचने के लिए पिछले 2 दिन से पुलिस की प्लानिंग चल रही थी। जिसके तहत DRG, STF और बस्तर फाइटर्स के कमांडोज को ऑपरेशन पर निकाला गया था। यह ऑपरेशन 24 घंटे से भी कम का था। लेकिन सटीक जानकारी और नक्सलियों को घेरने की तगड़ी प्लानिंग के तहत ऑपरेशन लॉन्च किया गया और 31 नक्सलियों को मार गिराया गया। यह अब तक का बीजापुर जिले का सबसे बड़ा ऑपरेशन है। ये जवान हुए शहीद ये जवान हुए घायल IG बोले- सर्चिंग जारी
बस्तर के IG सुंदरराज पी ने कहा कि, CRPF, DRG, STF के जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, 1 जनवरी 2025 से 9 फरवरी 2025 तक बस्तर में 65 माओवादियों को मार गिराया गया है। साथ ही AK-47, इंसास, SLR राइफल जैसे ऑटोमैटिक वेपंस भी बरामद कर लिए गए हैं। ………………………………. नक्सलियों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में मुठभेड़..31 नक्सलियों की डेडबॉडी रिकवर:2 जवान शहीद, 2 घायल; बीजापुर में इंद्रावती नेशनल पार्क एरिया में एनकाउंटर छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर रविवार को मुठभेड़ में 1000 से ज्यादा जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया। सभी 31 के शव रिकवर कर लिए गए हैं। मुठभेड़ बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में हुई। वहीं, मृत नक्सलियों की शिनाख्त भी की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

तिरुपति लड्‌डू विवाद- CBI ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया:जांच में खुलासा- घी सप्लाई का टेंडर लेने डेयरी मालिक ने फेक डॉक्यूमेंट बनाए

सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की गिरावट:ये 77,400 पर कारोबार कर रहा; निफ्टी भी 100 अंक फिसला, एनर्जी और IT शेयर्स टूटे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *