बलरामपुर बस दुर्घटना के पीड़ितों को मिली सहायता राशि:मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार रुपए की मदद

बलरामपुर के ओरछा घाटी में 18 जनवरी 2026 को हुई भीषण बस दुर्घटना के पीड़ितों को अंतरिम सहायता राशि दी गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई थी और करीब 74 लोग घायल हुए थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की थी। सोमवार को ग्राम पिपरसोत में आयोजित कार्यक्रम में पीड़ित परिवारों को सहायता राशि के स्वीकृति पत्र सौंपे गए। यह राशि शासन की ओर से दी गई अंतरिम मदद के तहत प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव, भाजयुमो नेता अंश सिंह, ग्राम पंचायत जमुआतांड की सरपंच अनीता देवी, पंचायत सचिव खेमचंद सहित अन्य जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और पीड़ित परिवार मौजूद रहे। कार्यक्रम में लोगों ने राहत और बचाव कार्य में मदद करने वाले प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समय पर मिली मदद से घायलों को तुरंत इलाज मिल सका। कार्यक्रम के अंत में हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई।

More From Author

SECL कर्मी की नदी में डूबने से मौत:सतरेंगा में दोस्तों संग पिकनिक पर गया युवक नदी में डूबा, 24 घंटे बाद मिला शव

मंत्री खुशवंत साहेब का विष्णुभोग चावल से सम्मान:कलेक्टर ने जिले की पहचान बने चावल का पैकेट भेंट किया, महिलाओं की मेहनत की सराहना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *