10 ग्राम सोने की कीमत ₹83,000 हुई, यह ऑलटाइम हाई:35 दिन में दाम ₹6801 चढ़े; चांदी ₹162 बढ़कर 93,475 रुपए किलो पहुंची

सोना आज यानी 4 फरवरी को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 259 रुपए बढ़कर 82,963 रुपए हो गया है। इससे पहले कल यानी 3 फरवरी को सोना 82,704 रुपए प्रति दस ग्राम के ऑलटाइम हाई पर था। चांदी के दाम में भी आज बढ़त है। ये 162 रुपए महंगी होकर 93,475 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 93,313 रुपए किलो थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत सोने में तेजी के 5 प्रमुख कारण 2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया
बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। जून तक 85 हजार रुपए तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती की है। इससे गोल्ड ETF की खरीदारी बढ़ेगी। ऐसे में इस साल 30 जून तक सोना 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। —————————————————————— कारोबार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा की तेजी, निफ्टी भी 200 अंक चढ़ा सेंसेक्स आज यानी 4 फरवरी को 700 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 77,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक की तेजी है, ये 23,560 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। पूरी खबर पढ़ें

More From Author

सूर्यकुमार भी रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे:8 फरवरी को मुंबई का हरियाणा से क्वार्टर फाइनल, इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी-20 में सिर्फ 28 रन बनाए

कांगो के गोमा शहर पर विद्रोहियों का कब्जा:एकतरफा युद्ध विराम का ऐलान किया; संघर्ष में अब तक 900 लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *