आप ने 7 नगर निगमों में उतारे महापौर के उम्मीदवार:तीसरा मोर्चा भी मैदान में, बीजेपी- कांग्रेस को शिवसेना, आप जैसे दल दे रहे चुनौती

विधानसभा चुनाव के समय जमानत न बचा पाने वाले दल फिर से एक बार निकाय चुनाव में ताल ठोंक रहे हैं। आम आदमी पार्टी से लेकर, शिवसेना, बसपा, गाेंगपा जैसे दलों ने नगर निगमों में पार्षद और जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। जिस शिवसेना (शिंदे गुट) ने विधानसभा चुनाव के समय भाजपा का समर्थन किया था, उसने नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों को उतारा है। वहीं, कांग्रेस में वापसी की आस देख रही जोगी कांग्रेस ने खुलकर कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की है। लिहाजा, निकाय चुनाव में जोगी कांग्रेस का कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं है। 7 निगमों में उतारे महापौर उम्मीदवार आम आदमी पार्टी ने 7 नगर निगमों में महापौर प्रत्याशी उतारे हैं। इसमें बिलासपुर, कोरबा, रायपुर, जगदलपुर, राजनांदगांव, गरियाबंद, रायगढ़ और अंबिकापुर नगर निगम शामिल है। दूसरी तरफ, रायपुर नगर निगम के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की प्रिया शर्मा, शक्ति सेना की सविता शैलेंद्र बंजारे, शिवसेना यूबीटी से ज्योति सिंह, शिवसेना शिंदे गुट से अंकिता कुलदीप मैदान में हैं। वहीं, जगदलपुर में आप पार्टी से समीर खान जबकि शिवसेना से पिंकी ठाकुर मैदान में हैं। तीसरे मोर्चे में सबसे ज्यादा प्रत्याशी आप के भाजपा और कांग्रेस के बाद निकाय चुनाव में सबसे ज्यादा उम्मीदवार आम आदमी पार्टी ने उतारे हैं। आप ने नगर निगमों में के लिए 7 महापौर, 101 वार्ड प्रत्याशी और 1 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद में 71 वार्ड प्रत्याशी और 6 अध्यक्ष, जबकि नगर पंचायत में 42 वार्ड प्रत्याशी और 10 अध्यक्ष को चुनाव में उतारा है। आप के समीर कांग्रेस के लिए चुनौती आम आदमी पार्टी ने शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड के कांग्रेस पार्षद रहे समीर अख्तर को पार्षद के लिए टिकट दिया है। इस वार्ड से विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव और रायपुर दक्षिण सीट पर हुए उप चुनाव में कांग्रेस को लीड मिली थी, लेकिन इस बार कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर समीर आम आदमी पार्टी के टिकट पर पार्षद चुनाव लड़ रहे हैं। अमलेश्वर नगर पालिका में भी शिवसेना का प्रत्याशी शिवसेना के हिमांशु शर्मा अमलेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष के लिए मैदान में हैं। वहीं रायपुर में दो वार्डों में भी पार्टी चुनाव लड़ रही है। बिलासपुर में रेवती यादव और आरंग में पार्षद प्रत्याशी चुनौती पेश कर रहे हैं। वहीं, बसपा बस्तर में जोर लगा रही है। सुकमा में सालोमन और मीनो पार्षद के लिए जबकि गुड़िया कर्मा नपा अध्यक्ष पद के लिए मैदान में है। कांकेर में महात्मा गांधी वार्ड से पार्षद के लिए वातमती कश्यप मैदान में है।

More From Author

बिलासपुर में नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार:अवैध शराब के साथ 5 गिरफ्तार, 21 लाख रुपए की संपत्ति जब्त

CM साय के समधी चुनावी मैदान में:मंत्री श्यामबिहारी की बहू को भी टिकट; पंचायत-निकाय इलेक्शन में 10 बड़े नेताओं के रिश्तेदार लड़ रहे चुनाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *