छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव… BJP का घोषणा पत्र जारी:जिनके पास जमीन का पट्टा वह बनेंगे मालिक, प्रॉपर्टी टैक्स में 25% की छूट देने का वादा

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र में भारतीय जनता पार्टी ने 20 बड़े वादे किए हैं। घोषणा पत्र को अटल विश्वास पत्र नाम दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के जारी घोषणा पत्र में 20 बड़े वादे किए गए हैं, जो इस प्रकार है। – नजूल भूमि के साथ सभी पट्टा धारकों को भूमि स्वामी बनाया जाएगा। – 3 लाख के पीएम आवास योजना को पूरा करेंगे। जो बिजली बिल और समेकित कर जो देते हैं उन्हें आवास बनाने की पात्रता दी जाएगी। – महिलाओं के नाम पर दर्द संपत्तियों पर प्रॉपर्टी टैक्स से 25% की छूट दी जाएगी हर महीने 7 तारीख से पहले संपत्ति कर जमा करने वालों को 10% की छूट दी जाएगी। – हर नगर निगम में महापौर सम्मान निधि की स्थापना होगी इससे यूपीएससी मैंस पास करने वाली उम्मीदवारों को ₹1 लाख दिए जाएंगे। – हर नगरी निकाय में व्यावसायिक केंद्र में बिजली सड़क शौचालय पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगे। – बाजारों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की सुविधा का विस्तार होगा छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल और कॉलेज में मुफ्त वाईफाई लगाया जाएगा। – स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम सम्मन निधि से 30000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी स्मार्ट बेंडिंग जॉन फूड स्ट्रीट की स्थापना की नीति बनेगी सड़क पर व्यापार को बढ़ावा देंगे। – बिना जुर्माना या ब्याज लगाये पुराने संपत्ति कर को एक मुफ्त निपटाया जाएगा। – स्कूल और कॉलेज में छात्रों के लिए फ्री सैनिटरी पैड की व्यवस्था। – शिव सहायता समूह बनाए जाएंगे हर नगर निगम में बर्तन बैंक होगा महतारी वंदन योजना की महिलाओं को ढाई लाख रुपए तक का ऋण और फ्री ट्रेनिंग दी जाएगी।। – यूजर चार्ज का युक्त युक्तिकरण किया जाएगा यानी इस कम किया जा सकता है। – हर घर में कचरा बाल्टी दी जाएगी रात को भी सफाई होगी स्मार्ट वेस्ट मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। – माय सिटी मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा इसमें नगर निगम की सीमाएं ऑनलाइन होगी हर जोन में एक सेवा केंद्र बनाया जाएगा ताकि बार-बार नगर निगम दफ्तर ना जाना पड़े।। – पानी टंकियां बनेगी – नगर निगम क्षेत्र में सीकिल सेल स्क्रीनिंग केंद्र बनाए जाएंगे। – हर नगर निगम क्षेत्र में गोकुल नगर बनाए जाएंगे ताकि गोवंश संरक्षण देखभाल और उनके रहने का बंदोबस्त हो सके। – कारों दो पहिया वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग का इंतजाम। – सभी नगर निगम इलाकों में नालंदा परिसर की तरह सार्वजनिक स्टडी सेंटर शुरू किया जाएगा पुस्तकालय में सीट की संख्या बढ़ाई जाएगी।

More From Author

बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो सकते हैं:टूर्नामेंट तक पीठ की चोट से रिकवरी मुश्किल, हर्षित रिप्लेस कर सकते हैं

संसद में खड़गे बोले-कुंभ भगदड़ में हजारों लोग मारे गए:धनखड़ ने बयान वापस लेने को कहा; विपक्ष बोला- सरकार मौतों का सही आंकड़ा बताए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *