चित्रकोट वाटरफॉल से युवक के लगाई छलांग, LIVE VIDEO:कूदने से मना करते रहे लोग, नाविक ने बचाई जान; दोस्तों संग आया था घूमने

छत्तीसगढ़ में बस्तर के चित्रकोट वाटरफॉल से एक युवक ने छलांग लगाकर सुसाइड का प्रयास किया है। हालांकि, नीचे मौजूद एक नाविक नाव लेकर उसके पास पहुंच गया और उसकी जिंदगी बचा ली। अब युवक के छलांग लगाने का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि, युवक नारायणपुर जिले का रहने वाला है। एक दिन पहले अपने कुछ दोस्तों के साथ वह चित्रकोट जल प्रपात घूमने आया था। इसी बीच किसी तरह से वह प्रपात के पास पहुंच गया। पहले एक-दो चट्टान से वह नीचे उतरा। फिर वहां से उसने छलांग लगा दी। तुरंत पहुंचा नाविक, निकाला बाहर इस बीच वहां मौजूद अन्य पर्यटकों ने उसे रोकने की कोशिश की। ऐसा नहीं करने कहा गया, लेकिन वह नहीं माना और नीचे कूद गया। गनीमत रही कि पानी कम था और वहां पहले से ही एक नाविक मौजूद था। युवक नीचे कूदा और तैरने लगा। नाविक उसके पास नाव लेकर पहुंच गया। युवक को वहां से बाहर निकाला गया। पर्यटकों ने बनाया वीडियो वहीं इस मामले की जानकारी चित्रकोट पुलिस चौकी के जवानों को दी गई। जवानों ने युवक से पूछताछ की और उसे जाने दिया। वहीं वहां पास में मौजूद कुछ पर्यटकों ने युवक के छलांग लगाने का वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पहले भी लोग कर चुके हैं सुसाइड दरअसल, इस चित्रकोट जल प्रपात में पहले भी कुछ लोगों ने छलांग लगाकर आत्महत्या की है। कुछ साल पहले दंतेवाड़ा जिले के 2 युवाओं ने पारिवारिक कारणों की वजह से (अलग-अलग साल में) छलांग लगाकर सुसाइड किया था। वहीं कुछ महीने पहले ही एक युवती भी नीचे कूद गई थी। दो दिन तक उसकी तलाश की गई। बाद में उसकी लाश मिली थी। तार का घेरा, फिर भी पहुंच गए चित्रकोट जल प्रपात के व्यू पॉइंट पर कंटीले तार का घेरा बनाकर उसे कवर किया गया है। फिर भी लोग आसानी से उसे पार कर जहां से पानी नीचे गिर रहा है वहां तक पहुंच रहे हैं। साथ ही सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हो रहा है। 90 फीट नीचे गिरता है पानी चित्रकोट जलप्रपात जगदलपुर से महज 40 किमी दूर है। इसका आकार घोड़े की नाल की तरह है। यहां इंद्रावती नदी का पानी करीब 90 फीट नीचे गिरता है। अभी जल स्तर कम है। बारिश के दिनों में जल प्रपात पूरी तरह सबाब पर रहता है। ………………………………. सुसाइड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… इंस्टा पर LIVE आकर युवती ने किया सुसाइड…VIDEO: जांजगीर में लव-अफेयर में लगाई फांसी, 21 लोग देख रहे थे; मोबाइल की लत थी छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक युवती ने लव अफेयर में जान दे दी। मरने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लाइव आई थी, जिसका वीडियो भी सामने आया है। कमरे के अंदर युवती ने फंखे पर फांसी लगाई है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के मिस्दा गांव का है। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

हमास ने माना- मिलिट्री चीफ दाइफ मारा गया:पिछले साल जुलाई में इजराइल के हवाई हमले में मौत हुई थी; 5 दूसरे कमांडर भी मारे गए

सरकारी नौकरी:सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 1000 पदों पर निकली भर्ती; ग्रेजुएट्स को मौका, सैलरी 85 हजार से ज्यादा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *