सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की तेजी:76,100 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी में भी 50 अंक की बढ़त; IT और बैंकिंग शेयर चढ़े

शेयर बाजार में आज यानी 29 जनवरी को बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 23,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिल रही है। आज IT, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में तेजी है। वहीं FMCG और एनर्जी शेयर्स पर दबाव देखने को मिल रहा है। जापान के निक्‍केई में 0.54% की तेजी आज से ओपन होगा डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर का IPO
डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज से ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 31 जनवरी तक बिडिंग कर सकेंगे। 5 फरवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ें कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी 28 जनवरी को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 535 अंक की बढ़त के साथ 75,901 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 128 अंक की तेजी रही, ये 22,957 के स्तर पर बंद हुआ था।

More From Author

ट्रम्प का सरकारी कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर:6 फरवरी तक इस्तीफा देना होगा, 8 महीने की सैलरी मिलेगी

अमेरिका का F 35 लड़ाकू विमान अलास्का में क्रैश:लैंडिग के दौरान हादसा; पायलट ने पैराशूट की मदद से जान बचाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *