दुर्ग में कार को बम से उड़ाने का LIVE VIDEO:खड़ी गाड़ी में फिट किया टाइमिंग बम, चेहरे को ढककर आया था युवक

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक कार को बम से उड़ा दिया गया। कार में हुए विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया। इस धमाके में किसी के घायल की खबर नहीं है। ब्लास्ट का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक युवक कार के पास दिख रहा है। मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना प्रकाश महोबिया के ऑफिस के पास की है, जो कोहका से कुरुद जाने वाली मुख्य सड़क पर इंदु आईटी स्कूल के पास है। कार प्रकाश महोबिया के भांजे, संजय बुंदेला की बताई जा रही है। युवक चेहरा ढके हुए कार के पास आया बम धमाके की सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक युवक चेहरा ढके हुए कार के पास आया। इसके बाद उसने कार में बम लगा दिया। उसने बम पर टाइमर सेट किया और उसे उड़ा दिया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इलाके में तेज आवाज सुनाई दी, जिससे आस-पास के लोग डर गए। साजिश का हिस्सा हो सकता है ब्लास्ट​ आशंका जताई जा रही है कि यह घटना किसी प्रकार की साजिश का हिस्सा हो सकती है, लेकिन पुलिस इस पर कुछ स्पष्ट नहीं कह रही है। विस्फोट में किसी के घायल होने की सूचना अभी तक नहीं आई है, लेकिन गाड़ी की स्थिति देखकर यह कहा जा सकता है कि धमाका बेहद शक्तिशाली था। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

More From Author

कनाडा में PM की रेस में भारतवंशी रूबी ढल्ला:सिख दंगों पर इंदिरा गांधी को चिट्ठी लिखी थी, अब अप्रवासियों को निकालने का वादा किया

दिल्ली विधानसभा चुनाव अपडेट्स:शाह बोले- केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना में जहर मिलाने का झूठा आरोप लगाया, इससे गंदी राजनीति नहीं हो सकती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *