अडाणी टोटल गैस का मुनाफा 19% कम हुआ:तीसरी तिमाही में रेवेन्यू 13% बढ़कर ₹1401 करोड़ रहा; एक साल में 40% गिरा शेयर

अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी टोटल गैस को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 142.38 करोड़ रुपए का मुनाफा (कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ​​​​​​) हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 19.4% की कमी आई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 176.64 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 1400.88 करोड़ रुपए रहा। सालाना आधार पर इसमें 12.61% की बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 1244 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। वस्तुओं और सेवाओं को बेचने से मिलने वाली राशि को रेवेन्यू या राजस्व कहा जाता है। तिमाही आधार पर 23.29% गिरा प्रॉफिट मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में कंपनी को 185.60 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। तिमाही आधार पर इसमें 23.29% की कमी आई है। इस दौरान टोटल गैस ने संचालन से 1318.37 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। तिमाही आधार पर इसमें 6.26% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल में 40% गिरा अडाणी टोटल गैस का शेयर तिमाही नतीजों के बाद अडाणी टोटल गैस का शेयर आज सोमवार (27 जनवरी) को 3.43% गिरकर 619.50 के स्तर पर बंद हुआ। बीते 5 दिन में कंपनी का शेयर 8.53%, एक महीने में 8.80%, छह महीने में 30.62% और एक साल में 40.19% गिरा है। वहीं, इस साल अब तक यानी बीते 27 दिन में अडाणी टोटल गैस का शेयर 17.41% गिरा है। कंपनी का मार्केट कैप 68,110 करोड़ रुपए है। बीते एक क्वार्टर में इसमें करीब 15 हजार करोड़ रुपए की गिरावट है।

More From Author

केजरीवाल का आरोप- यमुना में जहर हरियाणा सरकार ने मिलाया:भाजपा चाहती है कि दिल्ली के लोग मरें, दोष AAP पर लगे; चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:मंदिर में लाउडस्पीकर बंद कराने पर बवाल; 18 लाख की हेरोइन जब्त; कांग्रेस के मेयर कैंडिडेट; VIDEO में 10 बड़ी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *