केजरीवाल ने यमुना-सड़कों पर माफी मांगी:बोले- 2020 में किए वादे सरकार बनने पर पूरे करेंगे; दिल्ली में AAP की 15 गारंटियां

आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को दिल्ली के लिए पार्टी की 15 गारंटियों का ऐलान किया। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 2020 में किए यमुना की सफाई, यूरोप की तरह दिल्ली सड़कें और पानी की सप्लाई का वादा पूरा नहीं कर पाने पर माफी भी मांगी। केजरीवाल ने कहा, ‘आज कबूल कर रहा हूं कि पिछले 5 साल में ये वादे पूरे नहीं कर पाए। ढाई साल कोरोना चला, इसके बाद उन्होंने (केंद्र सरकार) जेल-जेल का खेल खेला। मेरी सारी टीम बिखर गई। लेकिन अब हम सारे जेल से बाहर आ गए हैं। मेरा सपना है कि दिल्ली में तीनों काम हों। अगले 5 साल में ये काम हम पूरे करेंगे। हमारे पास फंड भी है और इसके लिए प्लान भी है।’ दिल्ली में 24 घंटे मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, मुफ्त शिक्षा, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा, महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा, अस्पतालों-मोहल्ला क्लिनिक में मुफ्त इलाज जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं-प्रवक्ताओं ने भाषणों में साफ कर दिया है कि उनकी सरकार बनी तो दिल्ली में मुफ्त योजनाएं बंद होंगी। कमल का बटन दबाया तो चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़
केजरीवाल ने कहा- अगर कमल का बटन दबा दिया तो 25 हजार रुपए हर महीने अतिरिक्त खर्च होगा। इतनी बचत हमारी सरकार की वजह से हो रही है। मैं नहीं समझता कि गरीब आदमी 25 हजार रुपए बोझ उठाने में सक्षम है। कई लोगों को दिल्ली छोड़कर जाना पड़ेगा। वोटिंग में कमल का बटन दबाया तो चारों तरफ कीचड़ ही कीचड़ हो जाएगा। AAP की गारंटियां 1. रोजगार की गारंटी केजरीवाल ने कहा कि किस्मत से हमारे पास पढ़ी लिखी टीम है, उनकी तरह अनपढ़ नहीं है। रोजगार दिल्ली के हर बच्चे को मिले। इसकी प्लानिंग कर रहे हैं। हर महिला को 2100 रुपए हर महीने मिलेंगे। 2. इलाज की गांरटी केजरीवाल ने कहा कि संजीवनी योजना के तहत बुजुर्गों के इलाज का खर्च दिल्ली सरकार देगी। 3. पानी की गारंटी केजरीवाल ने कहा कि पानी के गलत बिल आने की शिकायत थी। पहले पानी का बिल जीरो था। षडयंत्र करके जेल भेज दिया फिर न जाने का साजिश की तो लोगों के कई-कई हजार बिल आए थे। जिनके बिल गलत आए हैं, उन्हें बिल भरने की जरूरत नहीं है। बिल माफ कर दिए जाएंगे। 4. सीवर की गारंटी केजरीवाल ने कहा कि जब जेल में था तो कई जगह सीवर में सीमेंट डाल दिए, बोल्डर डाल दिए ताकि जनता मुझ से नाराज हो जाए। अब जहां-जहां सीवर लॉक हैं, ओवरफ्लो हैं, इन्हें सरकार बनने के 15 दिन की भीतर ठीक कर देंगे। साल डेढ़ साल के भीतर सीवर की लाइनें चेंज कर देंगे। 5. स्कॉलरशिप की गारंटी केजरीवाल ने छात्रों को डॉक्टर अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना के तहत स्कॉलरशिप की गारंटी दी है। इसके तहत विदेशों में पढ़ाई का खर्चा दिया जाएगा। छात्रों को फ्री बस की सुविधा होगी और दिल्ली मेट्रो में 50 फीसदी कंसेशन दिया जाएगा। 6. पुजारी-ग्रंथी हर हर महीने 18-18 हजार रुपए की गांरटी दिल्ली के मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को हर महीने 18-18 हजार रुपए हर महीने दिए जाएंगे। 7. बिजली-पानी के जीरो बिल की गांरटी केजरीवाल ने कहा कि बिजली-पानी के बिल जीरो कर दिए। कई किराएदारों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है। ऐसा सिस्टम लाएंगे कि उन्हें भी फ्री बिजली-पानी का लाभ मिलेगा। 8. राशनकार्ड की गारंटी दिल्ली में राशनकार्ड सेंटर खोले जाएंगे। गरीब यहां जाकर राशनकार्ड बनवा सकेंगे। 9. हेल्थ इंश्योरेंस की गांरटी ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा वालों की बेटियों की शादी पर 1 लाख देंगे। बच्चों को कोचिंग देंगे, 10 लाख का लाइफ इंश्योरेंस और 5 लाख का हेल्थ इश्योरेंस परिवार के लिए कराया जाएगा। दिल्ली की 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग, 8 को रिजल्ट दिल्ली की 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी, जबकि 8 फरवरी को रिजल्ट आएंगे। इस बार के चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। 20 जनवरी को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि थी। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, 1,522 उम्मीदवारों ने चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। नई दिल्ली सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 22 उम्मीदवार अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं।

More From Author

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव, कांग्रेस-बीजेपी के 10 मेयर कैंडिडेट की प्रोफाइल:9 महिलाओं को टिकट, इनमें 4 प्रत्याशी 12वीं तो 9वीं और 7वीं पास 2 कैंडिडेट

वक्फ संशोधन विधेयक को JPC की मंजूरी:इसमें 14 बदलाव, विपक्ष के सुझाव नकारे; बजट सत्र में सदन में रखी जाएगी रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *