कोलकाता पुलिस बैंड की राजभवन में एंट्री रोकने पर विवाद:नाराज ममता गेट पर खड़ी रहीं; बोलीं- पहले बैंड को अंदर बुलाएं, तभी मैं अंदर जाऊंगी

गणतंत्र दिवस पर पश्चिम बंगाल के राजभवन में एट होम टी सेरेमनी आयोजित की गई। जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राजभवन पहुंची तो उन्हें पता चला कि कोलकाता पुलिस बैंड को प्रदर्शन करने के लिए राजभवन में एंट्री नहीं दी गई है। इस पर सीएम ममता भड़क गईं। उन्होंने कहा अगर कोलकाता पुलिस बैंड को अंदर जाने और परफॉर्म करने की परमिशन नहीं दी गई तो वे राजभवन नहीं जाएंगी। ट्रेडीशनल टी सेरेमनी के लिए शाम 4:29 बजे पहुंचीं बनर्जी को बताया गया कि हर साल होने वाली एट होम सेरेमनी में शामिल होने वाला पुलिस बैंड बाहर इंतजार कर रहा है। इस पर ममता नाराज हो गईं और वहां मौजूद अधिकारियों से पूछा कि बैंड को बाहर क्यों रखा गया। इवेंट में प्रदर्शन करना उनकी प्रथा है। इसके बाद ममता बनर्जी राजभवन के गेट पर गईं, जहां बैंड खड़ा था और अधिकारियों से उन्हें अंदर जाने देने का अनुरोध किया। बैंड अंदर पहुंचा तो ममता ने गाना बजाने कहा राजभवन के अधिकारी के बुलाने से पहले ममता काफी गुस्से में नजर आईं। उन्हें यह कहते हुए सुना गया कि कोलकाता पुलिस सुरक्षा प्रदान करती है, फिर पुलिस बैंड को अंदर क्यों नहीं आने दिया जा रहा है? बैंड को अंदर जाने की अनुमति दिए जाने के बाद बनर्जी ने उनसे एक गाना बजाने का अनुरोध किया। इस दौरान उनके साथ गवर्नर आनंद बोस भी नजर आए। ममता ने गवर्नर से इस बारे में आपत्ति भी दर्ज कराई। सूत्रों ने बताया कि मुख्य सचिव मनोज पंत विरोध में राजभवन को पत्र लिखेंगे। राजभवन के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि बैंड को कार्यक्रम के लिए अलग जगह दी गई थी। जबकि प्रभारी ओएसडी संदीप कुमार सिंह ने कहा, “जब इस ओर ध्यान दिलाया गया तो बैंड को सही जगह ले जाया गया।” उन्होंने दावा किया कि राज्यपाल ने आदेश दिया है कि ऐसे समारोहों में किसी भी बदलाव के लिए चीफ ऑफ स्टाफ की मंजूरी लेनी होगी। पहले भी कई बार हो चुका बैंड पर विवाद

More From Author

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति बोले- मेरा DNA भारत का:भारतीय संगीत सुनकर नाचने लगता हूं, हमारी भाषा का बड़ा हिस्सा संस्कृत से आया

मोहन भागवत बोले- बंधुभाव ही असली धर्म:बाबासाहेब अंबेडकर ने भी यही समझाया; RSS चीफ की अपील- मतभेदों का सम्मान करें, सद्भाव से रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *