छत्तीसगढ़ मेयर कैंडिडेट्स…कांग्रेस से 10 नाम फाइनल:रायपुर से दीप्ति, अंबिकापुर से अजय, बिलासपुर से प्रमोद नायक, मोंगरा से अध्यक्ष पद के दावेदार हुए बेहोश

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मेयर प्रत्याशियों के नाम लगभग फाइनल कर लिए हैं। रायपुर से दीप्ति दुबे कांग्रेस की प्रत्याशी होंगी। दुर्ग से प्रेमलता साहू, बिलासपुर से प्रमोद नायक, राजनांदगांव से निखिल द्विवेदी के नाम पर मुहर लगी है। वहीं अंबिकापुर से अजय तिर्की मेयर कैंडिडेट होंगे। इसके अलावा रायगढ़ नगर निगम से जानकी काटजू, कोरबा उषा तिवारी, जगदलपुर से सुशील मौर्य और मलकीत सिंह गैदू के नाम की चर्चा है। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि नाम फाइनल हो गए हैं। कुछ प्रक्रिया बाकी है। हम जितना जल्द हो सके लिस्ट जारी करेंगे। इस दौरान राजीव भवन में बांकी मोंगरा नगर पालिका से अध्यक्ष पद के दावेदार नवल किशोर बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सीने में दर्द की शिकायत है। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक के लक्षण हैं। इलाज जारी है। इनके नाम लगभग फाइनल- …………………………… इससे संबंधित और भी खबर पढ़िए…. बिलासपुर में पूजा और प्रमोद के बीच होगा मुकाबला: भाजपा ने सभी निकाय प्रत्याशियों का किया ऐलान, कांग्रेस में चल रही रायशुमारी, मेयर के लिए प्रमोद नायक फाइनल भाजपा ने बिलासपुर में मेयर सहित सभी निकाय के अध्यक्ष और वार्ड प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जबिक, कांग्रेस में अभी मंथन का दौर जारी है। मेयर पद के लिए कांग्रेस नेता प्रमोद नायक का नाम तय कर लिया गया है। ऐसे में अब बिलासपुर में पूजा विधानी और प्रमोद नायक आमने-सामने होंगे। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

10 में से 9 मेयर कैंडिडेट के नाम लगभग फाइनल:रायपुर से दीप्ति, अंबिकापुर से अजय, बिलासपुर से प्रमोद नायक, देखिए कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति बोले- मेरा DNA भारत का:भारतीय संगीत सुनकर नाचने लगता हूं, हमारी भाषा का बड़ा हिस्सा संस्कृत से आया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *