छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव…बीजेपी के 10 मेयर कैंडिडेट की प्रोफाइल:5 महिला, 5 पुरुष को टिकट; इनमें 2 प्रत्याशियों की एजुकेशन M.A तक

BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने रविवार को छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों के मेयर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इनमें 5 महिला और 5 पुरुष कैंडिडेट को टिकट दी गई है। 2 प्रत्याशियों ने पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है। वहीं 5 ग्रेजुएट हैं। इसमें एक दिलचस्प बात यह भी है कि, राजनांदगांव से मधुसूदन यादव ही पहले मेयर रह चुके हैं। यानी 9 प्रत्याशी में कोई भी जीते वह पहली बार ही मेयर बनेगा। नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान होगा वहीं 15 फरवरी को नतीजे आएंगे। ग्राफिक्स के जरिए जानिए, 10 बीजेपी मेयर प्रत्याशियों की पूरी प्रोफाइल- ————————— निकाय चुनाव से जुड़ी और खबर रायपुर से मीनल चौबे, बिलासपुर से पूजा विधानी मेयर कैंडिडेट:बीजेपी ने जारी की 10 नगर निगम, 47 नगर पालिका प्रत्याशियों की लिस्ट छत्तीसगढ़ भाजपा ने 10 नगर निगम के लिए मेयर कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। साथ ही 47 नगर पालिका प्रत्याशियों का भी ऐलान कर दिया है। वहीं, गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए घोषित उम्मीदवार को भाजपा ने 24 घंटे के भीतर बदल दिया है। BJP ने अधिवक्ता प्रशांत मानिकपुरी की जगह रिखीराम यादव को उम्मीदवार बनाया है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

टॉप-10 कंपनियों में से 4 की मार्केट-वैल्यू ₹1.25 लाख-करोड़ घटी:रिलायंस टॉप लूजर रही; इसका मार्केट कैप ₹74,969 करोड़ घटकर ₹16.85 लाख करोड़ पर आया

शेयर बाजार में इस हफ्ते उतार-चढ़ाव का अनुमान:बजट 2025, कंपनियों के तिमाही नतीजों से लेकर FII-DII फ्लो तक; यह फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *