इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो से मिले PM मोदी:हैदराबाद हाउस में गर्मजोशी से हाथ मिलाया; राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ बैठक की। बैठक से पहले PM मोदी ने प्रबोवो का गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों नेताओं ने हाथ मिलाए। बैठक के बाद अपने संबोधन में PM मोदी ने कहा कि, “इंडोनेशिया भारत के पहले गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि देश था। यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि जब हम गणतंत्र के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, तो इंडोनेशिया एक बार फिर इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा है। मैं राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का भारत में स्वागत करता हूं।” विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि दोनों नेताओं के बीच चर्चा भारत और इंडोनेशिया के संबंधों को और मजबूत करेगी। जायसवाल ने इसे भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के एक महत्वपूर्ण साझेदार के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने वाला कदम बताया। भारत और इंडोनेशिया के बीच समझौते राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर स्वागत राष्ट्रपति प्रबोवो शनिवार सुबह राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां उनका गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया। प्रबोवो ने यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के साथ रक्षा और व्यापार सहयोग बढ़ाने पर बात हुई। इस दौरान प्रबोवो ने कहा, इंडोनेशिया भारत को बहुत अच्छा दोस्त मानता है। भारत उन पहले देशों में से एक था, शायद पहला देश जिसने हमारी स्वतंत्रता को मान्यता दी, स्वतंत्रता के लिए हमारे संघर्ष में हमारा समर्थन किया, हम कभी नहीं भूलेंगे कि भारत ने हमारी मदद के लिए क्या किया। राष्ट्रपति प्रबोवो ने भारत के साथ घनिष्ठ सहयोग और साझेदारी को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता जताई। गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बनने की खुशी जताते हुए प्रबोवो ने दो गुना सम्मानित महसूस करने की बात कही। राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो ने आज सुबह राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बापू की समाधि पर फूल चढ़ाए और स्वागत डायरी में अपना संदेश भी लिखा। सुबियांतो के साथ विदेश मामलों के राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा भी थे। —————————— इंडोनेशिया से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… इस्लामिक देश इंडोनेशिया BRICS का 10वां मेंबर बना:ब्राजील ने किया ऐलान; सऊदी अरब एक साल बाद भी शामिल नहीं दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश इंडोनेशिया BRICS का स्थायी सदस्य बन गया है। 2025 में BRICS की अध्यक्षता करने जा रहे ब्राजील ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। जवाब में इंडोनेशिया सरकार ने इस फैसले का स्वागत किया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

More From Author

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत का ट्रायल पूरा:माइनस 10° में भी चलेगी, कोच और बाथरूम में हीटर; फरवरी से शुरू हो सकती है

बॉयफ्रेंड से बिछड़ने के डर से गर्लफ्रेंड ने पिया हार्पिक,मौत:मुंगेली में एक महीने पहले घर से भाग गई थी; सरपंच ने लिखवाया सुसाइड नोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *