11 राज्यों में कोहरे का अलर्ट, हिमाचल में बर्फबारी-बारिश रुकी:बिहार के 11 जिलों में कोल्ड-डे, 15 में घने कोहरे की चेतावनी; MP में ठंड बढ़ी

मौसम विभाग ने शनिवार को 11 राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी में कमी आई है। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश रुक गई है। लेकिन ठंड बरकरार है। जम्मू-कश्मीर में अगले 5 दिन में सुबह का तापमान बढ़ने और रात का 1-3°C गिरने का अनुमान है। हिमाचल में अगले 4 दिन तक बर्फबारी-बारिश के आसार नहीं है। 5 जिलो में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट है। 29 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा एक्टिव होने का अनुमान है। इससे बाद फिर से बर्फबारी हो सकती है। दिल्ली में शनिवार को आसमान साफ रहेगा, तेज हवाएं चल सकती हैं। बिहार के 11 जिलों में कोल्ड-डे और 15 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट है। अगले दो दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। न्यूनतम तापमान 8 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है। पंजाब के 6 जिलों में कोल्ड वेव की चेतावनी है। MP में उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं की कारण फिर से ठंड बढ़ी है। शुक्रवार को भोपाल में दिन का तापमान 6.8 डिग्री लुढ़ककर 22.6 डिग्री पर आया। अगले 3 दिन प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… जम्मू-कश्मीर में चिल्लई-कलां के 5 दिन बाकी जम्मू-कश्मीर में 21 दिसंबर से शुरू हुए चिल्लई-कलां खत्म होने में अभी 5 दिन बाकी है। 40 दिन तक चलने वाला तेज ठंड का दौर 30 जनवरी को खत्म होगा। इसके बाद 20 दिनों का चिल्लई-खुर्द (छोटी सर्दी) और 10 दिनों का चिल्लई-बच्चा (कम सर्दी) का मौसम रहेगा। अगले 2 दिन के मौसम का हाल…
26 जनवरी: पश्चिम बंगाल-बिहार में कोहरा रहेगा। बिहार में कोल्ड-डे भी रहेगा। 27 जनवरी: ओडिशा, सिक्किम, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, मेघालय, असम में कोहरा रहेगा। राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: भोपाल में तापमान 6.8 डिग्री गिरा, 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, इंदौर, ग्वालियर-उज्जैन में भी बढ़ेगी सर्दी उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से मध्यप्रदेश में फिर से ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को भोपाल में दिन का तापमान 6.8 डिग्री लुढ़ककर 22.6 डिग्री पर आ पहुंचा। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में भी गिरावट हुई है। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव के मुताबिक, अगले 3 दिन प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा। दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट होगी। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 11 जिलों में कोल्ड-डे, 15 में घने कोहरे का अलर्ट, अगले दो दिन ठंड से राहत नहीं बिहार के 11 जिलों में कोल्ड-डे और 15 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। न्यूनतम तापमान 8 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है। पिछले 24 घंटे के दौरान छपरा सबसे ठंडा जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड: आज से फिर बढ़ेगी ठंड, 3 से 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान, कल कोहरा छा सकता है झारखंड में शनिवार से दोबारा ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अलग-अलग हिस्से में अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे ठंड की वापसी की पूरी संभावना बनती दिख रही है। पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, देवघर, गोड्‌डा और दुमका में मिनिमम टेंपरेचर में 3 से 5 डिग्री तक की कमी आ सकती है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 6 जिलों में कोल्ड-वेव का अलर्ट, 3 दिन तक तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट पंजाब में शनिवार को कोल्ड वेव का अलर्ट है। अगले 72 घंटों में पंजाब में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके बाद मौसम में अधिक बदलाव नहीं होगा। पंजाब में 29 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इस पश्चिमी विक्षोभ का असर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उतराखंड में भी देखने को मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: 5 जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट, मैदानी इलाके शिमला से ज्यादा ठंडे, 29-30 को बारिश-बर्फबारी हिमाचल प्रदेश में अगले 4 दिन तक बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं है। 5 जिलो में शीतलहर का येलो अलर्ट है। 28 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। 29 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा एक्टिव हो सकता है। इससे अगले दो दिन बारिश बर्फबारी के आसार बन रहे है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

पुतिन बोले- ट्रम्प राष्ट्रपति होते तो यूक्रेन जंग नहीं होती:कहा- 2020 में उनसे जीत चुराई गई, जंग के समाधान पर बातचीत के लिए तैयार

इस हफ्ते सोना-चांदी में रही तेजी:सोना ₹1109 बढ़कर ₹80348 पर पहुंचा, चांदी ₹391 महंगी होकर ₹91211 प्रति किलो बिक रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *