MP-राजस्थान के 14 शहरों में तापमान 10º से नीचे:दिल्ली में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट; हिमाचल में बर्फबारी से पारा माइनस 4.3º

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग ने कहा कि बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर भारत के राज्यों में भी तापमान में गिरावट हुई है। मध्य प्रदेश और राजस्थान के 14 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। MP में सबसे कम तापमान मंडला में 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजस्थान में हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दोनों राज्यों में कल बारिश की संभावना भी है। उधर, दिल्ली में आज से एक हफ्ते तक कोहरे के साथ-साथ आंधी, तूफान और बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री और अधिकतम तापमान में 7 डिग्री की गिरावट आ सकती है। हिमाचल प्रदेश के हंसा में 15 सेमी और मुरंग में 10 सेमी बर्फबारी हुई। ताबो में तापमान माइनस 4.3 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने कहा है कि मंगलवार को चंबा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल स्पीति में बर्फबारी होगी, जिससे तापमान और गिरेगा। देशभर से मौसम की तस्वीरें… लाहौल में घटी पर्यटकों की संख्या, अटल टनल खुली हिमाचल प्रदेश के सोलंगनाला में बर्फ पिघलने और अटल टनल रोहतांग के पार सिस्सू में पर्यटन गतिविधियां बंद होने के चलते अब धीरे धीरे पर्यटकों को संख्या में कमी आने लगी है। सोमवार को भी पर्यटक अटल टनल रोहतांग के पार सिर्फ 4×4 वाहनों में ही पहुंच पाए। इस बार अभी तक कम बर्फबारी के चलते प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सोलंगनाला में तेजी से बर्फ पिघल रही है। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों से देखा जाए तो बीते तीन दिनों में कुल 3540 वाहन ही आए हैं। पिछले सप्ताह वीकेंड के तीन दिनों का यह आंकड़ा पांच हजार वाहनों से ज्यादा था। होटल व्यवसायियों के अनुसार अब ऑक्यूपेंसी 80 प्रतिशत से घटकर 50 प्रतिशत रह गई है। अगले 2 दिन मौसम का अनुमान… 22 जनवरी: 3 राज्यों में बिजली, 5 राज्यों में बारिश का अनुमान 23 जनवरी: 4 राज्यों में घना कोहरा, साउथ के राज्यों में बारिश राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: 2 दिन तेज ठंड, फिर 3° बढ़ेगा पारा, रीवा-सतना समेत 14 शहरों में मध्यम-घना कोहरा मध्यप्रदेश में 2 दिन और तेज ठंड पड़ेगी। फिर दिन-रात का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग के जिलों में कोहरा रहा। इससे पहले दिन में भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में धूप खिली। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: कल से फिर बारिश की आशंका, जयपुर समेत 8 जिलों में रहेगा असर; आज तापमान बढ़ेगा राजस्थान में कड़ाके की सर्दी से सोमवार को भी राहत रही। जयपुर, कोटा, उदयपुर समेत कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी का ये दौर आज भी जारी रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 2 दिन घने कोहरे का अलर्ट, 1 महीने में चौथी बार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव, कल बारिश-तूफान के आसार पंजाब में आज भी कोहरे और शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद इसका असर पंजाब में दिखने लगा है। सोमवार को मध्यम बादल छाए रहे, आज भी ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: आज रात से बारिश की संभावना, 2 जिलों में बादल, कई शहरों में अधिकतम पारा 20 डिग्री पार हरियाणा में आज रात से मौसम बदल जाएगा। मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी को राज्य के अधिकतर हिस्सों में तेज हवा और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार सुबह से जींद, हिसार और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: पटना, मधेपुरा में छाया घना कोहरा, 14 जिलों में अलर्ट; अगले तीन दिन ठंड से राहत नहीं बिहार में फिलहाल ठंड से राहत मिलते हुए नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पटना, मधेपुरा में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं, पछुआ हवा ने राज्य में कनकनी बढ़ा दी है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

सरकारी नौकरी:NPCIL में 284 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, ग्रेजुएट्स से लेकर इंजीनियर्स करें अप्लाई

सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट:ये 76,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा, बैंकिंग और पावर शेयर्स फिसले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *