इजराइल ने 90 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया:हमास की कैद से 3 इजराइली बंधक आजाद; नेतन्याहू बोले- पूरा देश आपको गले लगा रहा

इजराइल-हमास के बीच बीते 15 महीनों से जारी जंग रविवार, 19 जनवरी को थम गई है। इजराइल ने सीजफायर के पहले दिन 90 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया है। बदले में हमास ने भी इजराइल की 3 महिला बंधक रिहा की हैं। इनके नाम रोमी गोनेन, एमिली दामारी और डोरोन स्टीनब्रेचर हैं। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक तीनों बंधकों को रेड क्रॉस की मदद से इजराइल वापस लाया गया। बंधकों की वापसी पर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि पूरा देश आपको गले लगा रहा है। रिहाई के बाद फिलिस्तीन और इजराइल दोनों जगहों पर लोगों ने खुशियां मनाईं। सीजफायर की घोषणा के बाद 600 से अधिक ट्रक इजराइल की सख्त नाकेबंदी के बीच मानवीय सहायता लेकर गाजा पहुंचे। फिलिस्तीनी नागरिक युद्धग्रस्त इलाकों से अपने घरों की जांच करने और अपने रिश्तेदारों को दफनाने के लिए वापस लौट रहे हैं। बंधकों की रिहाई से जुड़ी तस्वीरें… इजराइल करीब 700 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा सीजफायर डील 3 फेज में पूरी होगी। पहले फेज में हमास इजराइल से किडनैप किए गए 33 बंधकों को रिहा करेगा। साथ ही इजराइली सेना गाजा की सीमा से 700 मीटर पीछे लौटेगी। इजराइल के न्याय मंत्रालय ने भी 95 फिलिस्तीनी कैदियों की लिस्ट जारी की है, जिन्हें पहले फेज में रिहा किया जाएगा। इनमें 69 महिलाएं, 16 पुरुष और 10 नाबालिग शामिल हैं। इजराइल 700 से ज्यादा फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। इनके नाम की लिस्ट भी जारी की गई है। इस लिस्ट में शामिल कई लोग हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं, जिनमें हमास और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के सदस्य भी शामिल हैं। हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल में घुसकर 1200 लोगों को मार डाला था और 251 को बंधक बना लिया था। इसके कुछ घंटे बाद इजराइली सेना ने गाजा पर हमला बोल दिया था। तीन फेज में पूरी होगी सीजफायर डील 15 जनवरी को जो बाइडेन ने कहा कि यह डील 19 जनवरी, यानी रविवार से तीन फेज में शुरू होगी। इसमें 42 दिन तक बंधकों की अदला-बदली की जाएगी। पहला फेज: दूसरा फेजः तीसरा फेजः कतर में कई हफ्तों से हो रही थी डील पर बात सीजफायर के लिए पिछले कई हफ्तों से कतर की राजधानी दोहा में बातचीत चल रही थी। इस बातचीत में मिस्र और अमेरिका भी शामिल थे। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, कतर PM शेख मोहम्मद ने हमास और इजराइल के प्रतिनिधियों से बुधवार को मुलाकात की, जिसके बाद ये डील पूरी हुई। बंधकों की पहली फेज की रिहाई के 15 दिन बाद हमास बाकी बंधकों को रिहा करेगा। इस बीच दोनों पक्ष स्थायी सीजफायर पर बात करेंगे। कतर और अमेरिका की मध्यस्थता में डील इस समझौते के लिए कतर की राजधानी दोहा में मिस्र, कतर और अमेरिका की मदद से बातचीत की गई। इसमें इजराइल का प्रतिनिधित्व मोसाद चीफ डेविड बार्निया और शिन बेत चीफ रोनेन बार ने किया। वहीं, अमेरिका की तरफ से यहां पर ट्रम्प के दूत स्टीव विटकॉफ और बाइडेन के दूत ब्रेट मैकगर्क मौजूद रहे।

More From Author

पेटीएम को तीसरी तिमाही में ₹208 करोड़ का घाटा:पिछली तिमाही में 930 करोड़ का मुनाफा हुआ था, शेयर 6 महीने में दोगुना हुआ

भारत-इंग्लैंड सीरीज- शमी ने पट्टी बांधकर प्रैक्टिस की:14 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी; पहला मैच 22 जनवरी को कोलकाता में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *