दिल्ली चुनाव अपडेट्स:केजरीवाल बोले- किरायेदारों को फ्री बिजली-पानी देंगे; पुलिस ने AAP नेताओं के जेल जाने की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रोकी

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार सुबह ऐलान करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद हम किरायेदारों को भी फ्री बिजली और पानी देंगे। दिल्ली में दिल्लीवासियों को फ्री-बिजली पानी की योजनाएं पहले से लागू हैं। अब AAP किरायेदारों को भी इस स्कीम में जोड़ेगी। उधर, AAP शनिवार सुबह 11:30 बजे AAP नेताओं की एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज करने वाली थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी। इस डॉक्यूमेंट्री का नाम अनब्रेकेबल रखा गया है। इसमें AAP नेताओं के जेल जाने की कहानी बताई गई है। स्क्रीनिंग रोकने को लेकर केजरीवाल ने X पर कहा- भाजपा इस फिल्म से बुरी तरह से डरी हुई है। आखिर क्यों? भाजपा इसे क्यो रोकना चाहती है? यह फिल्म पर्दे के पीछे के उन रहस्यों को उजागर करती है, जिनमें गलत तरीके से AAP नेताओं को गिरफ्तार करने की साजिश रची गई। ये भाजपा सरकार के गैर कानूनी और गैर संवैधानिक कामों को उजागर करती है। दिल्ली में लगातार 15 साल तक सत्ता में रही कांग्रेस को पिछले दो विधानसभा चुनावों में झटका लगा है और वह एक भी सीट जीतने में नाकाम रही है। इसके विपरीत, AAP ने 2020 के विधानसभा चुनावों में 70 में से 62 सीटें जीतकर अपना दबदबा बनाया, जबकि भाजपा को केवल आठ सीटें मिलीं।

More From Author

आरक्षकों ने गांजा बेचकर खरीदे घर और कार-बाइक:बिलासपुर में GRP कॉन्स्टेबल की 1.50 करोड़ की संपत्ति जब्त; रिश्तेदारों के नाम पर प्रॉपर्टी

RTO एसआई की भतीजी को ट्रक ने कुचला:एक दिन पहले लगी थी ट्रैफिक-अवेयरनेस में नौकरी; भिलाई में 3 सड़क-हादसे में 2 लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *