आज पहली 6 सीटर फ्लाइंग टैक्सी आएगी:​​​​​​​विनफास्ट 7 मॉडल के साथ भारतीय बाजार में एंट्री करेगी, पहली सोलर कार भी पेश होगी

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का आज (18 जनवरी) दूसरा दिन है। दिन की शुरुआत वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी विनफास्ट करेगी। कंपनी भारतीय बाजार में एंट्री कर रही है। कंपनी शुरुआत में 7 गाड़ियों को एक साथ रिवील करेगी। आज के मुख्य आकर्षण का केंद्र पहली 6 सीटर फ्लाइंग टैक्सी होने वाली है, जिसे सरला एविएशन पेश करेगी। वहीं, पहली सोलर कार ईवा भी पेश की जाएगी। इसके अलावा हुंडई मोटर इंडिया, बीवाईडी, BMW इंडिया, बजाज ऑटो जैसे ब्रांड अपनी गाड़ियां शोकेस करने वाले हैं। एक्स्पो के पहले दिन मारुति-सुजुकी ने पहली इलेक्ट्रिक कार e-विटारा को रिवील किया। वहीं, हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार क्रेटा ईवी को लॉन्च किया। इसके साथ ही पहले दिन ऑटोमोबाइल कंपनियों ने 30 से ज्यादा गाड़ियां पेश कीं। भारत ग्लोबल मोबिलिटी एक्सपो 2025 में पहला दिन… 22 जनवरी तक चलेगा ऑटो एक्सपो
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के अनुसार, एक्सपो में मारुति सुजुकी, हुंडई, मर्सडीज, BMW, BYD समेत कई बड़े ब्रांड अपने नए मॉडल शोकेज करेंगे। यह भारत मोबिलिटी का दूसरा और ऑटो एक्सपो मोटर शो का 17वां एडिशन है, जो 22 जनवरी तक चलेगा। इवेंट में इस बार कंपनियों का फोकस इलेक्ट्रिक गाड़ियों को पेश करने पर है। इसमें मारुति सुजुकी की ई-विटारा, हुंडई क्रेटा ईवी, एमजी की साइब्सटर और M9, किआ की ईवी 6 फेसलिफ्ट और सिरोस, स्कोडा की एन्याक और एलरोक टाटा मोटर्स की हैरियर ईवी और सिएरा ईवी पेश की जाएंगी। इसके अलावा भारत में पहली सोलर कार ईवा और सरला एविएशन की फ्लाइंग टैक्सी भी पेश की जाएगी। इसमें 5 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। भारत मोबिलिटी शो 2025 में भाग लेने वाले ब्रांड ऑटो एक्सपो में हिस्सा लेने वाली मैन्युफैक्चरर की बात करें तो इनमें टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, हुंडई मोटर इंडिया, किआ इंडिया और स्कोडा ऑटो वोक्सवैगन इंडिया, BMW, मर्सिडीज-बेंज, पोर्श इंडिया और BYD जैसे ग्लोबल लक्जरी ब्रांड इसमें शामिल होंगे। टू-व्हीलर सेक्शन में TVS मोटर कंपनी, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया, सुजुकी मोटरसाइकिल और यामाहा इंडिया जैसे मार्केट लीडर ब्रांड भाग लेंगे। वहीं, कमर्शियल सेक्शन में वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल्स, अशोक लीलैंड, जेबीएम और कमिंस इंडिया जैसे नाम शामिल होंगे। इसके अलावा, एथर एनर्जी, ओला इलेक्ट्रिक, TI क्लीन मोबिलिटी, ईका मोबिलिटी और वियतनाम स्थित विनफास्ट जैसे इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनियां भी अपने मॉडल और टेक्नोलॉजी शोकेज करेंगी। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 एंट्री से जुड़े सवाल… सवाल 1 : भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 की तारीखें क्या हैं?
जवाब : इसमें 17 और 18 जनवरी को सिर्फ मीडिया पर्सन, डीलर्स और स्पेशल गेस्ट ही जा सकेंगे। 19 से 22 जनवरी तक इसमें आम लोग जा सकेंगे। सवाल 2 : भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो कहां आयोजित होगा? सवाल 3 : एंट्री फीस कितनी रहेगी, क्या फ्री में जा सकेंगे?
जवाब : भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 आम लोग फ्री में घूम सकते हैं। एंट्री पास के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए www.bharat-mobility.com पर जाकर आप अपना नाम और ईमेल के साथ रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके बाद आपके ईमेल पर एक QR-कोड आएगा, जो आपका एंट्री पास होगा। वेन्यू पर जाकर आप यह क्यूआर कोड दिखाकर एंट्री कर सकते हैं। प्रत्येक टिकट या पास से सिर्फ एक व्यक्ति को एंट्री मिलेगी। 5 साल तक की उम्र के बच्चों के लिए कोई टिकट जरूरी नहीं है। साथ ही, व्हीलचेयर पर बैठे व्यक्तियों और उनके किसी सहायक/सहायक के लिए भी कोई टिकट आवश्यक नहीं होगा। सवाल 4 : टिकट या पास गुम होने पर क्या होगा?
जवाब : टिकट या पास चोरी होने या खो जाने पर कोई डुप्लीकेट जारी नहीं किया जाएगा। टिकट तभी वैलिड होगा, जब बारकोड या होलोग्राम के साथ छेड़छाड़ न की गई हो। सवाल 5 : शो की डेली टाइमिंग क्या रहेगी? ​​​​सवाल 6 : भारत मंडपम से नजदीकी मेट्रो स्टेशन कौन सा है?
जवाब : सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन नजदीकी मेट्रो स्टेशन है, जो भारत मंडपम से लगभग 5 मिनट के वॉकिंग डिस्टेंस पर है। सवाल 7 : भारत मंडपम रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट से कितने दूर हैं? सवाल 8 : भारत मंडपम में एंट्री के लिए कितने गेट हैं?
जवाब : विजिटर्स के लिए भारत मंडपम में 2 एंट्री गेट और 2 एग्जिट गेट हैं। फूड एंड बेवरेज सहित इवेंट्स के लिए 13 एग्जीबिशन हॉल हैं। सवाल 9 : क्या एक टिकट या पास का इस्तेमाल कई बार किया जा सकता है?
जवाब : एक टिकट या पास से एग्जीबिशन वेन्यू पर सिर्फ एक बार ही एंट्री होगी। आयोजक किसी भी विजिटर को बिना कोई कारण बताए एंट्री करने से रोक सकते हैं, भले ही उसके पास वैध टिकट हो।

More From Author

कैटरिंग दुकान में आग से 6 सिलेंडर में ब्लास्ट…VIDEO:भिलाई में धमाके के बाद फैली लपटें, शॉप में चल रहा था काम; सभी सुरक्षित

ट्रम्प का शपथ ग्रहण खुले में नहीं होगा:भीषण ठंड के कारण लिया गया फैसला, 40 साल में पहली बार बदली जाएगी जगह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *