दिल्ली चुनाव, भाजपा का संकल्प पत्र जारी:घरेलू गैस सिलेंडर पर ₹500 सब्सिडी, होली-दिवाली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त; महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए

भाजपा ने शुक्रवार को दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र को ‘विकसित दिल्ली की नींव’ बताया। उन्होंने दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए, गरीब महिलाओं को सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी देने का वादा किया। होली-दीवाली पर एक-एक मुफ्त सिलेंडर देने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मातृ सुरक्षा वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए दिए जाएंगे और 6 पोषण किट भी दी जाएंगी। दिल्ली में बिजली, बस और पानी को लेकर मौजूदा सरकार की जो योजनाएं चल रही हैं, वह जारी रहेंगी। नड्डा ने बताया कि 60-70 साल के बुजुर्गों के मिलने वाली पेंशन ₹2000 से बढ़ाकर ₹2500 की जाएगी। विधवा, दिव्यांगों और 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को ₹3000 रुपए पेंशन मिलेगी। दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों में अटल कैंटीन योजना के तहत गरीबों को 5 रुपए में पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की जाएगी। उधर, अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के संकल्प पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया। कहा- इसमें कानून-व्यवस्था सुधारने पर एक लाइन नहीं थी। अब पढ़िए भाजपा-AAP-कांग्रेस की घोषणाएं… नड्‌डा की स्पीच की 6 बड़ी बातें… केजरीवाल ने स्टूडेंट्स के लिए बस में फ्री सफर का ऐलान किय इससे पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह ऐलान किया है कि चुनाव जीतने के बाद AAP की सरकार स्टूडेंट के लिए बस सेवा फ्री कर देगी। यानी कोई भी स्टूडेंट बस में फ्री सफर कर सकता है। वहीं, मेट्रो में भी स्टूडेंट को 50% छूट मिलेगी। केजरीवाल ने ऐलान करने से पहले इसके संकेत पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी में दे दिए थे। उन्होंने पीएम मोदी से कहा था कि मेट्रो प्रोजेक्ट में दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार 50-50 सहयोग करता है। इसलिए किराए में छूट देने के लिए केंद्र का सहयोग जरूरी है। पूरी खबर पढ़ें… दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। ……………………. दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली चुनाव- भाजपा की चौथी लिस्ट में 9 नाम: ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज के खिलाफ शिखा राय, बाबरपुर से अनिल वशिष्ठ को टिकट दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी चौथी लिस्ट 16 जनवरी को जारी की थी। इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। भाजपा ने अपनी कुल चार लिस्ट में 68 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए, जबकि एक-एक सीट सहयोगी पार्टी JDU और LJP (रामनिवास) के लिए छोड़ी है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

यूरोप जा रहे 44 पाकिस्तानियों की समंदर में डूबकर मौत:मोरक्को के पास अटलांटिक महासागर में नाव पलटी, अवैध तरीके से स्पेन जा रहे थे

ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगे मुकेश अंबानी:ट्रम्प के साथ कैंडललाइट डिनर करेंगे; 18 को अमेरिका रवाना होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *