राष्ट्रपति भवन में खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू:थोड़ी देर में शुरू होगा प्रोग्राम; मनु भाकर, गुकेश, हरमनप्रीत और प्रवीण को खेल रत्न

खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 का वितरण थोड़ी देर में राष्ट्रपति भवन में शुरू होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को सम्मानित करेंगी। ओलिंपिक में डबल मेडल जीतने वालीं शूटर मनु भाकर, वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्लेयर प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा 5 कोच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिलेगा, इनमें 2 लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए हैं। 34 प्लेयर्स को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा, इनमें 17 पैरा-एथलीट हैं, जबकि 2 लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए हैं। 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में अवॉर्ड सेरेमनी होगी। मनु ने पेरिस ओलिंपिक में डबल मेडल जीते थे
मनु भाकर ने अगस्त-सितंबर में पेरिस ओलिंपिक गेम्स में डबल ओलिंपिक मेडल जीते थे। वे 10 मीटर एयर पिस्टल इंडीविजुअल और मिक्स्ड डबल्स में तीसरे स्थान पर रहीं। उनके दो मेडल के दम पर भारत ने पेरिस ओलिंपिक में कुल 6 मेडल जीते थे। 18 साल के गुकेश शतरंज के नए वर्ल्ड चैंपियन, सबसे कम उम्र में खिताब जीता
18 साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने सिंगापुर में 11 दिसंबर को वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब जीता था। उन्होंने चीन के डिफेंडिंग चैंपियन डिंग लिरेन को 7.5-6.5 से फाइनल में हराया। इतनी कम उम्र में खिताब जीतने वाले गुकेश दुनिया के पहले प्लेयर बने हैं। इससे पहले 1985 में रूस के गैरी कैस्परोव ने 22 साल की उम्र में यह खिताब जीता था। हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने पेरिस ओलिंपिक में ब्रॉन्ज जीता
हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलिंपिक 2024 में ब्रॉन्ज और एशियन गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, हरमनप्रीत तीन बार FIH अवॉर्ड्स में प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब जीते हैं। प्रवीण ने ऊंची कूद में रिकॉर्ड के साथ पैरालिंपिक गोल्ड जीता था
प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालिंपिक 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद में एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर सबको चौंका दिया था। टोक्यो पैरालिंपिक में रजत पदक जीतने वाले प्रवीण ने T64 स्पर्धा में अपने करियर का बेहतरीन प्रदर्शन किया और 2.08 मीटर की ऊंचाई लांघकर इतिहास में नाम दर्ज कराया। नेशनल अवॉर्ड की पूरी लिस्ट राष्ट्रीय खेल अवॉर्ड
भारत में खेल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं। इसमें खिलाड़ियों, कोचों या संगठनों को उनकी उपलब्धियों और भारतीय खेलों के विकास में योगदान के लिए छह अलग-अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। भारत के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार में छह पुरस्कार शामिल हैं। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी (जिसे माका ट्रॉफी भी कहा जाता है) और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन। इनके अलावा, ध्यानचंद पुरस्कार के नाम से एक और लाइफ टाइम अवॉर्ड दिया जाता है। यह पुरस्कार खेल के विकास में आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है। इस बार इस कैटेगरी में किसी को भी यह पुरस्कार नहीं दिया गया। 2004 से छह राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के साथ तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार भी दिया जा रहा है। पिछले साल 26 खिलाड़ियों को मिला था अर्जुन पुरस्कार
पिछले साल क्रिकेटर मोहम्मद शमी सहित 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिला था। जबकि 5 कोचों को द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिला था। बैडमिंटन की स्टार जोड़ी सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था।

More From Author

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर एनकाउंटर…12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर:3 जिलों के 1500 से ज्यादा जवानों ने माओवादियों को घेरा; सर्च ऑपरेशन जारी

सीनियर साइंटिस्ट के लिए आवेदन की आज लास्ट डेट:कुल 14 पद, पोस्ट के लिए अलग-अलग आवेदन करने होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *