आज सोने-चांदी के दाम में तेजी:सोना 294 रुपए बढ़कर 78,718 रुपए पर पहुंचा, चांदी 91,218 रुपए प्रति किलो बिक रही

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 16 जनवरी को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 294 रुपए बढ़कर 78,718 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने का दाम 78,424 रुपए प्रति दस ग्राम था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 1,668 रुपए बढ़कर 91,218 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले ये 89,550 रुपए प्रति किलो पर थी। सोने ने पिछले साल 30 अक्टूबर को 79,681 प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं, चांदी 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत 2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया
बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। जून तक 85 हजार रुपए तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती की है। इससे गोल्ड ETF की खरीदारी बढ़ेगी। ऐसे में इस साल 30 जून तक सोना 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

सैफ पर घर में घुसकर हमला, चाकू के 6 जख्म:सर्जरी की गई; दावा- हमलावर चोरी के इरादे से घर में घुसा था

सरकारी नौकरी:हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन में 234 भर्ती; इंजीनियर्स को मौका, सैलरी 1 लाख 20 हजार तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *