8 मंजिला इमारत की गिरी छत…एक मौत और 8 घायल:रायपुर में अविनाश एलिगेंस बिल्डिंग में हादसा, घायलों में बिहार के मजदूर भी

रायपुर के VIP रोड पर निर्माणाधीन 8 मंजिला इमारत की छत गिर गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है। छत के मलबे में दबने से करीब 8 मजदूर घायल हो गए हैं। वहीं 2 मजूदरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का मामला है। मिली जानकारी के मुताबिक छत ढलाई का काम चल रहा था, तभी छत का एक हिस्सा गिर गया। सेंटरिंग और लोहे का स्टैंड भी गिर गया। लोहे के स्टैंड गिरने से 8 मजदूर बुरी तरह जख्मी हुए हैं। घायलों में बिहार के मजदूर भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम बचाव कार्य में जुट गई है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौत की पुष्टि रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने पुष्टि की है। खबर अपडेट की जा रही है…

More From Author

तीसरा वनडे- श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 140 रन से हराया:तीन बल्लेबाजों ने फिफ्टी लगाई, असिथा को 3 विकेट; सीरीज 2-1 से कीवियों के नाम

दावा- भारत ने इंडोनेशियाई राष्ट्रपति को पाकिस्तान जाने से रोका:गणतंत्र दिवस परेड के बाद नई दिल्ली से इस्लामाबाद जाने का प्लान था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *