रायपुर समेत कई जिलों में रात में ठंड कम:अगले 2 दिन 2 डिग्री तक लुढ़केगा पारा; फिर 3 डिग्री तक बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

छत्तीसगढ़ में हवा की दिशा बदलने के कारण पिछले दो-तीन दिनों से ठंड लगातार कम हो रही है। उसके पहले तक न्यूनतम तापमान सामान्य से कम था। ये बढ़ते-बढ़ते सामान्य के बराबर पहुंचा और मंगलवार को सामान्य से ऊपर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट होगी। इसके बाद फिर से रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि होने की सम्भावना है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा। यहां रात का पारा 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में कम हुई ठंड यहां न्यूनतम तापमान बढ़ने से ठंड कुछ कम हो गई है। पारा सामान्य से ज्यादा हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बुधवार-गुरुवार को तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद फिर बढ़ोतरी शुरू होगी। इससे ठंड में और कमी आएगी।
मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगा तापमान मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 10 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय होगा। जिसकी वजह से दो दिनों बाद रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होगी। फिलहाल प्रदेश में अगले 5 दिनों तक मौसम ड्राइ रहने की संभावना है। दुर्ग में रात का तापमान सामान्य से कम प्रदेश के ज्यादातर जिलों में रात का तापमान सामान्य से अधिक है लेकिन दुर्ग में न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को दुर्ग में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं दिन का तापमान 30.02 डिग्री रहा जो औसत से 3 डिग्री अधिक था।

More From Author

अनीता आनंद बन सकती हैं कनाडा की PM:लिबरल पार्टी की बैठक में तय हो सकता है नाम, अभी ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री की जिम्मेदारी

सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट:निफ्टी भी करीब 50 अंक लुढ़का, NSE फार्मा और हेल्थ केयर में तेजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *