पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर..DRG जवान शहीद:अबूझमाड़ में 4 जिलों के 1000 जवानों ने घेरा; शवों के साथ AK-47 और SLR बरामद

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ के जंगल में पुलिस-नक्सलियों के बीच शनिवार देर रात मुठभेड़ हुई है, जिसमें DRG जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए। वहीं, जवानों ने 4 माओवादियों को भी मार गिराया है। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान जवानों ने मौके से सभी नक्सलियों के शव और AK 47, SLR जैसे हथियार बरामद किए हैं। इसकी पुष्टि बस्तर IG सुंदरराज पी ने की है। ऑपरेशन पर निकले थे 1 हजार जवान बताया जा रहा है कि, शनिवार देर रात 4 जिले के 1 हजार जवानों ने नक्सलियों के कोर इलाके को घेर लिया था। दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी हुई। इस ऑपरेशन में दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव और बस्तर जिले की DRG और STF की टीम को भेजा गया था। जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं। 2 दिन पहले गरियाबंद में 3 नक्सली ढेर 2 दिन पहले गरियाबंद जिले के नक्सल प्रभावित सोरनामाल जंगल में सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया। DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और STF (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम ने नक्सलियों को घेरा था। ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के करीब 300 जवान शामिल थे। ओडिशा के नवरंगपुर की ओर से भी जवानों ने घेराबंदी की थी, जिससे नक्सलियों को भागने का मौका नहीं मिला। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए। गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि की थी। पढ़ें पूरी खबर.. 2024 में मुठभेड़ में मारे गए नक्सली ………………………. छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ से जुड़ी और भी खबर पढ़ें… 10 नक्सलियों को ढेर करने के बाद जश्न: छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ के बाद हथियारों के साथ नाचे जवान; जनवरी से अब तक 207 नक्सली ढेर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया है। इसमें 3 महिला और 7 पुरुष हैं। सभी के शव और 3 ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के बाद जवान जश्न मनाते भी दिखे। जवानों ने हथियारों के साथ डांस किया। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

KGF मिनी इंग्लैंड से भूतिया शहर बना:30 लाख टन सोने का भंडार, पर माइनिंग बंद; लोग बोले- कुली जैसी जिंदगी

UP-बिहार में ठंड से 10 लोगों की मौत:दिल्ली में 9 घंटे तक विजिबिलिटी जीरो, 3 दिन में 900+ फ्लाइट लेट; राजस्थान में बारिश के आसार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *