जम्मू-कश्मीर में सेना का ट्रक खाई में गिरा:2 जवानों की मौत, 3 घायल; 10 दिन पहले भी हादसे में 5 जवानों की मौत हुई थी

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार दोपहर सेना का ट्रक खाई में गिर गया। हादसे में 2 जवानों की मौत हो गई। 3 जवान गंभीर घायल हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि हादसा जिले के एसके पायीन इलाके में हुआ। यहां ट्रक सड़क से फिसलकर खाई में गिरा। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना की डिटेल कुछ देर बाद आर्मी स्पोकपर्सन जारी कर सकते हैं। इससे पहले 24 दिसंबर को पुंछ जिले आर्मी वैन 350 फीट गहरी खाई में गिरी थी। वैन में 18 जवान सवार थे। इनमें से 5 की मौत हो गई थी। हादसे में शामिल सभी जवान 11 मराठा रेजिमेंट के थे। सेना ने बताया कि काफिले में 6 गाड़ियां थी, जो पुंछ जिले के पास ऑपरेशनल ट्रैक से होते हुए बनोई इलाके की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान एक वाहन के ड्राइवर के संतुलन खोने की वजह से वैन खाई में गिर गई। हादसे की 3 तस्वीरें… नवंबर में दो अलग-अलग घटनाओं में 5 जवानों की मौत
इससे पहले नवंबर में दो अलग-अलग घटनाओं में 5 जवानों की मौत हो गई थी। 4 नवंबर को राजौरी में सड़क हादसे में दो जवानों की जान चली गई थी। वहीं, 2 नवंबर को रियासी जिले में कार खाई में गिर जाने से तीन जवानों की मौत हो गई थी। जवानों की गाड़ी खाई में गिरने की तीन अन्य घटनाएं… 19 अगस्त 2023: लद्दाख में सेना का वाहन 60 फीट गहरी खाई में गिरा, 9 जवानों की मौत
लद्दाख में 19 अगस्त को सेना की एक गाड़ी 60 फीट गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें 9 जवानों की मौत हो गई थी। सेना के काफिले में पांच गाड़ियां शामिल थीं। जिसमें 34 जवान सवार थे। इस हादसे में एक जवान घायल भी हुआ। लेह के SSP पीडी नित्या ने बताया कि वाहन के ड्राइवर ने गाड़ी पर कंट्रोल खो दिया, जिससे ट्रक खाई में जा गिरा। 29 अप्रैल 2023 : राजौरी में सेना की एंबुलेंस खाई में गिरी, दो जवानों की मौत 29 अप्रैल 2023 को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना की एंबुलेंस सड़क से फिसलकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गई थी। वहीं, 2 जवान घायल भी हुए थे। यह हादसा लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के पास केरी सेक्टर में हुआ था। हादसें में मरने वाले जवानों की पहचान बिहार के हवलदार सुधीर कुमार और राजौरी के परमवीर शर्मा के रूप में हुई थी। पढ़ें पूरी खबर… 23 दिसंबर 2022 : सिक्किम में सेना का ट्रक खाई में गिरा, 16 जवानों की मौत 23 दिसंबर 2022 में सिक्किम के जेमा में आर्मी का ट्रक खाई में गिर गया था। इसमें 16 जवानों की मौत हो गई। आर्मी ने बताया कि वाहन एक मोड़ पर फिसल गया और सीधे खाई में जा गिरा। इस वाहन के साथ आर्मी की दो वैन और थीं। तीनों वाहन सुबह चटन से थंगू के लिए निकले थे। सेना की रेस्क्यू टीम ने 4 घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल में भर्ती कराया था। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

दिल्ली चुनाव- केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा लड़ेंगे:आतिशी के खिलाफ बिधूड़ी; BJP की पहली लिस्ट में 29 नाम; 16 कैंडिडेट बदले, 13 रिपीट

बुमराह विदेशी सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट वाले बॉलर:पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फास्टेस्ट फिफ्टी वाले भारतीय; कोहली 10 बार सिंगल डिजिट में आउट;रिकॉर्ड्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *