दिसंबर में सरकार ने ₹1.77 लाख करोड़ GST वसूला:पिछले साल से 7.3% ज्यादा, FY25 में अब तक ₹16.33 लाख करोड़ हुआ कलेक्शन

सरकार ने दिसंबर 2024 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स, यानी GST से 1.77 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। सालाना आधार पर इसमें 7.3%की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार 1 जनवरी को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, एक साल पहले यानी दिसंबर 2023 में सरकार ने 1.65 लाख करोड़ रुपए GST कलेक्ट किया था। वहीं, इस वित्त वर्ष यानी 2024-25 में अब तक 16.33 लाख करोड़ रुपए GST से आए हैं। एक महीने पहले यानी नवंबर में सरकार ने GST से 1.82 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे, जो पिछले साल नवंबर के मुकाबले 8.5% ज्यादा था। वहीं नवंबर लगातार नौवां महीना रहा,जब मंथली कलेक्शन 1.7 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रहा। साल के पहले छह महीनों में GST कलेक्शन 10.87 लाख करोड़ रुपए रहा, जो वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही की तुलना में 9.5% ज्यादा था अप्रैल 2024 में सबसे ज्यादा ₹2.10 लाख करोड़ कलेक्ट हुआ था ग्रॉस टैक्स कलेक्शन के लिहाज से नवंबर महीने में अब तक का तीसरा सबसे बड़ा कलेक्शन रहा था। इससे पहले अप्रैल 2024 में सबसे ज्यादा 2.10 लाख करोड़ रुपए GST के रूप में वसूले गए थे। वहीं, अप्रैल-2023 और अक्टूबर-2024 में 1.87-1.87 लाख करोड़ रुपए का GST सरकार ने वसूला था। इकोनॉमी की हेल्थ दिखाता है GST कलेक्शन GST कलेक्शन इकोनॉमी की ओवरऑल हेल्थ का एक संकेतक है। अप्रैल महीने के GST कलेक्शन के आंकड़ों पर KPMG के नेशनल हेड अभिषेक जैन ने कहा कि अब तक का हाईएस्ट GST कलेक्शन मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था को दर्शाता है। 2017 में लागू हुआ था GST सरकार ने 1 जुलाई 2017 को देशभर में GST लागू किया था। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकारों के 17 करों और 13 उपकरों को हटा दिया गया था। GST के 7 साल पूरे होने पर वित्त मंत्रालय ने पिछले सात वर्षों के दौरान हासिल की गई उपलब्धियों को लेकर पोस्ट किया। GST एक इनडायरेक्ट टैक्स है। इसे वैराइटी ऑफ प्रीवियस इनडायरेक्ट टैक्स (VAT), सर्विस टैक्स, परचेज टैक्स, एक्साइज ड्यूटी और कई इनडायरेक्ट टैक्स को रिप्लेस करने के लिए 2017 में लागू किया गया था। GST में 5, 12, 18 और 28% के चार स्लैब हैं। —————————————————- टैक्स से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सरकार ने अब तक ₹11.25 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स वसूला: पिछले साल के मुकाबले 18% ज्यादा, ₹2.31 लाख करोड़ का रिफंड भी जारी केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से 10 अक्टूबर तक 11.25 लाख करोड़ रुपए का नेट डायरेक्ट टैक्स वसूला है। इसमें कॉर्पोरेट टैक्स 4.94 लाख करोड़ रुपए और पर्सनल इनकम टैक्स 5.98 लाख करोड़ रुपए है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक साल पहले इसी समय (10 अक्टूबर 2023 तक) 9.51 लाख करोड़ रुपए का डायरेक्ट टैक्स कलेक्ट किया था। सालाना आधार पर इसमें 18.35% की बढ़ोतरी हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लि यहां क्लिक करें…

More From Author

DAP खाद का 50Kg का बैग ₹1350 में मिलता रहेगा:केंद्रीय कैबिनेट ने फर्टिलाइजर पर सब्सिडी दी; फसल बीमा का बजट बढ़ाकर ₹69516 करोड़ किया

अमेरिका के न्यू आर्लियंस में जर्मनी जैसा हमला:भीड़ में घुसकर ट्रक ने लोगों को रौंदा, ड्राइवर ने गोली भी चलाई; 10 की मौत, 30 जख्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *