कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद पाकिस्तानी बॉक्सर टीम होटल से लापता:पासपोर्ट टीम मैनेजर के पास है, फेडरेशन पर फिर सवाल उठे

ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स खत्म होने के बाद पाकिस्तान के बॉक्सर कुदरतुल्लाह टीम होटल से गायब हो गए हैं। इस घटना के बाद पाकिस्तान बॉक्सिंग फेडरेशन (PBF) एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। न्यूज एजेंसी PTI ने पाकिस्तान ओलिंपिक एसोसिएशन (POA) के सूत्र के हवाले से मंगलवार को बताया कि कुदरतुल्लाह अपने वेट कैटेगरी में मुकाबला खेलने के बाद होटल से गायब हुए। हैरानी की बात यह है कि बॉक्सर का पासपोर्ट टीम मैनेजर के पास था, फिर भी वे वहां से निकलने में कामयाब रहा। कैसे लापता हुआ पाकिस्तानी बॉक्सर पहले भी गायब हो चुके हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाड़ियों के विदेश में गायब होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी लगभग हर बड़े इंटरनेशनल इवेंट के दौरान पाकिस्तानी बॉक्सर्स के विदेश में गायब होने की खबरें सामने आती रही हैं। एक मेडल ही जीत सका है पाकिस्तान ग्लासगो से पाकिस्तान का 36 मेंबर्स का दल स्वदेश लौट आया है। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पाकिस्तान को केवल एक ब्रॉन्ज मेडल मिला, जिसे महिला बॉक्सर फातिमा जेहरा ने जीता। पाकिस्तान मेडल टैली में 31वें नंबर पर रहा। ————————————- पाकिस्तान के खिलाड़ियों से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… अरशद नदीम के कोच बोले- पर्याप्त तैयारी नहीं हुई: पाकिस्तानी स्पोर्ट्स फेडरेशन ने दूरी बना ली थी पाकिस्तानी जेवलिन थ्रोअर अरशद नदीम के कोच ने कहा है कि हमारी तैयारी पर्याप्त नहीं थी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गेम्स से पहले पाकिस्तान एमेच्योर एथलेटिक्स फेडरेशन (PAAF) ने उनकी तैयारी से दूरी बना ली थी। इसके चलते नदीम को अधिकांश तैयारी अपने स्तर पर करनी पड़ी। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

प्रियांक खड़गे बोले- अनशन करो, लाठी खाओ फिर इस्तीफा दूंगा:फिर कहा- बयान गलत तरीके से पेश किया गया; भाजपा बोली- परीक्षा में गड़बड़ी का मजाक उड़ाया

सिंधु को वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 9वीं सीड मिली:सात्विक-चिराग को 5वीं वरीयता; 17 अगस्त से नई दिल्ली में टूर्नामेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *