कश्मीर के कुपवाड़ा में बादल फटे:बिहार में बिजली गिरने से 8 की मौत, UP के 72 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में अब तक औसत 15.4 इंच बारिश हो चुकी है, जो कोटे के आधे से भी कम है। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन-जबलपुर समेत 42 जिलों में सामान्य से कम पानी गिरा है। IMD (मौसम केंद्र) की माने तो अगले 2 दिन यानी मंगलवार और बुधवार को कहीं भी हैवी रेन का अलर्ट नहीं है। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। सोमवार को लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, बरेली, आगरा में बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को 72 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार में 24 घंटों में बांका में अलग-अलग जगहों में आकाशीय बिजली की गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल हैं। मंगलवार के लिए 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। दो जिलों सीवान और गोपालगंज में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 60Kmph की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। IMD ने हिमाचल प्रदेश के लिए 3 से 7 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, राज्य के लिए फ्लैश फ्लड की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। कश्मीर के कुपवाड़ा में सोमवार को बादल फटने के बाद आई बाढ़ से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बादल फटने से इलाके में अचानक पानी का तेज बहाव आ गया था। इसके बाद सोमवार को बांदीपोरा में भी एक बादल फटा। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें

More From Author

कश्मीर में टारगेट किलिंग रोकने के समाधान का आइडिया:बाहरी मजदूरों के लिए क्लस्टर बनेंगे, आते ही थाने में जाकर बताना होगा

E20 पेट्रोल के खिलाफ केजरीवाल का PM आवास तक मार्च:दिल्ली पुलिस बोली- परमिशन नहीं; पूर्व CM का आरोप- सरकार ट्रम्प के दबाव में है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *